नांदेड़ लोकसभा सीट उपचुनाव 2024: बीजेपी ने महाराष्ट्र की एक सीट पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए तैयार किया टफ प्लान, पूर्व सीएम को उतारने की तैयारी

बीजेपी ने महाराष्ट्र की एक सीट पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए तैयार किया टफ प्लान, पूर्व सीएम को उतारने की तैयारी
  • नांदेड़ सीट पर 20 नवंबर होंगे चुनाव
  • कांग्रेस ने रवींद्र चव्हाण को दिया टिकट
  • बीजेपी ने पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को दिया टिकट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा के साथ ही नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। राज्य में एकमात्र सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। जिसके लिए कांग्रेस और बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी है। बीजेपी इस उपचुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने मजबूत कैंडिडेट की तलाश शुरू कर दी है। बीजेपी सूत्रों से पता चला है कि नांदेड़ सीट पर पार्टी की ओर से पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण को उतारा जा सकता है। पार्टी उनके नाम पर गंभीरता से चर्चा कर रही है।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव से पहले ही अशोक चव्हाण कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। नांदेड़ अशोक चव्हाण का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर उनका निजी प्रभाव है। ऐसे में बीजेपी को उम्मीद है कि वह पार्टी के बड़े वोट के जरिए जीत हासिल कर सकते हैं।

इधर, कांग्रेस ने नांदेड़ सीट से दिवंगत सांसद बसंतराव बलवंत राव चव्हाण के बेटे रविंद्र वसंतराव चव्हाण को टिकट दिया है। बता दें कि, यह सीट बसंतराव बलवंत राव चव्हाण के निधन के बाद खाली हुई है। ऐसे में वसंतराव के निधन से मिलने वाली सहानुभूति का लाभ कांग्रेस पार्टी को हो सकता है। ऐसे में बीजेपी इस सीट पर टफ फाइट करने की मूड में दिखाई दे रही है। शायद यही वजह है कि बीजेपी ने यहां से पूर्व सीएम को टिकट देने का प्लान किया है। अशोक चव्हाण के अलावा पाटिल चिखलिकर का नाम भी चर्चा में है।

कौन हैं अशोक चव्हाण?

अशोक चव्हाण कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे। उन्होंने 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। इसके अलावा वे विलासराव देशमुख की सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, खान और प्रोटोकॉल मंत्री के रूप में कार्य किया है। बता दें कि, साल 2010 में चव्हाण को आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

नांदेड़ सीट पर है अच्छा खासा प्रभाव

2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सत्ता विरोध लहर होने के बाद भी अशोक चव्हाण नांदेड़ लोकसभा सीट से जीत हासिल करने में सफल रहे थे। वहीं, 2019 के चुनाव में उन्हें नांदेड़ सीट से बीजेपी के प्रताप पाटिल चिखलीकर ने हरा दिया था। इसके अलावा 2024 के चुनाव के चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार बसंतराव बलवंत राव चव्हाण ने पाटिल चिखलीकर को हरा दिया। हालांकि, अगस्त महीने में उनकी तबियत खराब हुई। फिर उनका निधन भी हो गया।

बता दें कि, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के पिता शंकरराव चव्हाण भी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। चव्हाण की पत्नी अमित भी 2014-19 तक नांदेड़ के भोकर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रही हैं। 2019 से 2022 तक एमवीए की सरकार में भी अशोक चव्हाण मंत्री रहे हैं।

राज्य में अब नांदेड़ सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं। इसी दिन राज्य की सभी 288 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए भी एमवीए और महायुति के दल तैयारियों में लगे हुए हैं।

Created On :   18 Oct 2024 10:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story