यूपी विधानसभा उपचुनाव 2024: दिल्ली की सियासत में अखिलेश यादव ने बनाई पकड़, अब लखनऊ में लेने पड़ेंगे कुछ अहम फैसले

दिल्ली की सियासत में अखिलेश यादव ने बनाई पकड़, अब लखनऊ में लेने पड़ेंगे कुछ अहम फैसले
  • अखिलेश यादव दिल्ली की सियासत लगातार जमा रहे हैं अपनी पांव
  • दस विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर होना है फैसला
  • उत्तर प्रदेश की सियासत की बागडोर पर भी उठे सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद सामाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सांसद बनते ही दिल्ली में मोर्चा संभाल लिया है। संसद में उन्होंने खुलकर राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखी है जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने पर उन्हें विपक्ष से खूब तवज्जो भी मिल रही है। सपा अध्यक्ष ने दिल्ली में तो अपना जलवा दिखा ही दिया है। मगर लखनऊ उनके बिना सूना पड़ा है।

दिल्ली में अखिलेश के जलवे के बाद अब यूपी की सियासत उनका बेसब्री से इंतजार कर रही है। यूपी और सत्ता विधायकों से जुड़े कई ऐसे फैसले है जो अखिलेश का इंतजार कर रहे है। जैसे यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नेता प्रतिपक्ष विधानपरिषद के नामों पर फैसला होना। इसके बाद लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई उन दस विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का फैसला होना। जो उनके प्रदेश लौटने के बाद ही पूरे हो पाएंगे।

अखिलेश का लखनऊ में इंतजार

अखिलेश ने लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली की राजनीति की ओर अपना रुख कर लिया है। जिसके बाद विधानसभा में नेता विपक्ष का पद खाली हो गया है। इस पद के लिए सपा के कई चहरे सामने आ रहे हैं। जिसमें से शिवपाल यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है। मगर, माना जा रहा है कि पीडीए फॉर्मूले के आधार पर दलित चेहरे इंद्रजीत सरोज या किसी मुस्लिम चेहरे को देखा जा रहा है। लेकिन, इसका फैसला अखिलेश के आने के बाद ही होगा।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव के बाद यूपी मे उन दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा जो खाली हुई हैं। इनमें अखिलेश यादव की करहल सीट से लेकर मिल्कीपुर, फूलपुर, मझवा, सीसीमऊ, मीरापुर, , कुंदरकी, गाजियाबाद और कटेहरी विधानसभा सीटें है। जिन पर उपचुनाव होना है। अखिलेश यादव को इन दस सीटों के उम्मीदवारों के नाम का भी फैसला करना है।

सपा को लोकसभा चुनाव में सफलता प्राप्त होने के उनका हौसला ऊंचाइयों पर है। माना तो यह भी जा रहा है कि अखिलेश पीडिए का इस्तेमाल इस उपचुनावों में भी करते दिखेंगे। वो इन दस सीटों पर भी पीडीए को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन कर सकते हैं।

Created On :   28 Jun 2024 1:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story