हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद फिर होगी गठबंधन पर बात या प्लान बी पर काम करेगी आप?

  • हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव
  • कांग्रेस से गठबंधन को राजी हुई आप
  • सीट शेयरिंग नहीं तो प्लान बी अपनाएगी आप

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-13 14:39 GMT

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसके लिए राजनीतिक दलों जोरों-शोरों के साथ तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, इससे पहले राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर आप ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, अब आप कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर समझौता करने के लिए राजी तो हो गई है। लेकिन, कलायत विधानसभा क्षेत्रों पर अब भी कांग्रेस से सहमत होती दिखाई नहीं दे रही है।

दरअसल, आप ने कलायत विधानसभा सीट से हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को चुनाव लड़ाने का विचार बनाया है। इसके अलावा आप कुरुक्षेत्र में कम से कम एक सीट की मांग कर रही है। यहां की कोई भी सीट से पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को चुनावी मैदान में उतार सकती है। इस दौरान हरियाणा में आप प्लान बी पर भी काम कर रही है।

चुनाव प्रचार में व्यस्त सुनीता केजरीवाल

कांग्रेस की बात करें तो वह लगातार भाजपा के बागियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। यदि कांग्रेस के साथ आप का समझौता नहीं हो पाता है तो वह अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देगी। बता दें, आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने गुरुवार को राज्य की 90 सीटों पर आप के अकेले लड़ने का ऐलान किया था।

इस दौरान कक्कड़ से आप के कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि गठबंधन को लेकर दोनों पार्टी के बीच चर्चा चल रही है। जल्दबाजी में कुछ भी कहना सही नहीं होगा। इसके अलावा आप प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ग्राउंड पर उनका संगठन मजबूत है। सुनिता केजरीवाल एक के बाद एक कई जनसभाओं को संबोधित कर रही हैं।

इस वजह से गठबंधन में हो रही तकरार 

सूत्रों की मानें तो कुछ दिनों पहले खबरें थी कि आप और कांग्रेस के बीच बातचीत सीट शेयरिंग और कुछ निर्वाचन क्षेत्रों पर अटक रही हैं। तब आप का कहना था कि वह कांग्रेस के सीट शेयरिंग फॉर्मूले से आप सहमत नहीं है। आप ने कहा था कि यदि कांग्रेस इस सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर अड़ीग रही, तो आप को गठबंधन से बाहर होने पड़ेगा। गौरतलब है कि हरियाणा में उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 12 सितंबर है।

Tags:    

Similar News