स्वास्थ्य/चिकित्सा: चुटकी भर जायफल चटाने से आपके शिशु रहेंगे न‍िरोग

खाने को स्वादिष्ट बनाने में मसालों की अहम भूमिका होती है। जायफल का मसाले के तौर पर इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल खास तौर पर दवा बनाने में किया जाता है। बच्चों के ल‍िए यह काफी फायदेमंद होता है। बच्चे को चुटकी भर जायफल खिलाने से उसे सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आइए जानते हैं जायफल का इस्तेमाल बच्चों के लिए कितना फायदेमंद है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-15 11:42 GMT

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। खाने को स्वादिष्ट बनाने में मसालों की अहम भूमिका होती है। जायफल का मसाले के तौर पर इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल खास तौर पर दवा बनाने में किया जाता है। बच्चों के ल‍िए यह काफी फायदेमंद होता है। बच्चे को चुटकी भर जायफल खिलाने से उसे सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आइए जानते हैं जायफल का इस्तेमाल बच्चों के लिए कितना फायदेमंद है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण बच्‍चों को बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों को एक चुटकी जायफल चटा कर उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बना सकते हैं। जायफल में डाइजेस्टिव एंजाइम्स होते हैं, जो शिशु के पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह पेट दर्द और गैस की समस्या को भी दूर करता है। साथ ही बच्चों की सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाता है। जायफल को सरसों के तेल में डुबोकर बच्चों की छाती पर लगाने से सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। जायफल के तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बच्‍चों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

अक्सर बच्चों के दांत निकलने में देरी होती है। ऐसे समय में मिश्री में थोड़ा सा जायफल मिलाकर पीस लें और दूध या पानी में मिलाकर बच्चे को पिलाएं। यह प्रक्रिया बच्चे के दांत निकलने में मदद करती है। वहीं जायफल का तेल दांत निकलने के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। जायफल का तेल बच्चे की त्वचा की देखभाल में भी मदद करता है। यह उनकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।

जायफल में मौजूद औषधीय गुण मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। अगर आप जायफल को पीसकर दूध में मिलाकर बच्चे को पिलाते हैं ,तो इससे पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। यह बच्चों की भूख बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, जायफल का तेल शिशु की त्वचा की देखभाल में भी मदद करता है। यह उनकी त्वचा को नरम और चमकदार बनाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना ​​है कि जायफल आपके बच्चे के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही हानिकारक भी है। जायफल का सेवन सीमित मात्रा में करें। बच्चे को जायफल की अधिक मात्रा न दें, इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। अगर बच्चे को जायफल से एलर्जी है, तो उसे इसका सेवन न कराएं। जायफल के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News