राष्ट्रीय: 'हर घर तिरंगा' अभियान से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा रोजगार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत सरकार देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है। इसके तहत यूपी के प्रयागराज की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-12 14:56 GMT

प्रयागराज, 12 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत सरकार देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है। इसके तहत यूपी के प्रयागराज की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।

देश की आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं। भारत सरकार इसको 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मना रही है। केंद्र सरकार स्वतंत्रता दिवस के लिए विशेष तैयारी कर रही है और सभी राज्यों में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है।

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत प्रयागराज की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं, इससे वो बहुत ही उत्साहित हैं।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि हम तिरंगा बनाने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हमको रोजगार दिया गया है। इससे हम लोगों को पैसे भी मिल रहे हैं और एक नजरिया ये भी है कि देश की सेवा कर रहे हैं।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आगे बताया, नरेंद्र मोदी जी को हम तहे दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने हमें देश सेवा का मौका प्रदान किया। प्रधानमंत्री की तरफ से तमाम योजनाएं शुरू की गई हैं, इससे हमारी आर्थिक स्थिति सुधर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जो महिलाएं कल तक घरों में सिमटी थीं, आज वे बाहर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा शासित राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस आयोजन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। इसके तहत अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News