राजनीति: भाजपा ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नियुक्त किए प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विभिन्न प्रदेशों में प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे चुनावी राज्यों में भी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-05 13:26 GMT

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विभिन्न प्रदेशों में प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे चुनावी राज्यों में भी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी और सांसद दीपक प्रकाश को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया गया है। यहा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर सह प्रभारी बनाए गए हैं। तरूण चुघ को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है। वह लद्दाख के भी प्रभारी होंगे। आशीष सूद जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी होंगे। झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी होंगे।

अंडमान व निकोबार के प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी नियुक्त हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश के प्रभारी भाजपा विधायक अशोक सिंघल बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नबीन, दादरा व नगर हवेली और दमन व दीव के प्रभारी दुष्यंत पटेल, गोवा के प्रभारी आशीष सूद होंगे। श्रीकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी व संजय टंडन सह प्रभारी होंगे।

कर्नाटक के प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल व सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी होंगे। प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी बनाया गया है। यहां अपराजिता सारंगी सह प्रभारी होंगी। मध्य प्रदेश का प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह को बनाया गया है। यहां सतीश उपाध्याय सह प्रभारी बने हैं। मणिपुर के प्रभारी डॉ. अजीत गोपछड़े, मेघालय के प्रभारी अनिल एंटनी, मिजोरम के प्रभारी देवेश कुमार, नागालैंड के प्रभारी अनिल एंटनी होंगे।

ओडिशा के प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर व सह प्रभारी लता उसेंडी बनाई गईं हैं। पुडुचेरी का प्रभारी निर्मल कुमार सुराना को बनाया गया है। विजयभाई रूपानी पंजाब के प्रभारी व डॉ. नरिंदर सिंह सह प्रभारी होंगे। सिक्किम के प्रभारी डॉ. दिलीप जयसवाल रहेंगे। उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व सह प्रभारी रेखा वर्मा बनाई गई हैं।

उत्तर-पूर्व प्रदेश के लिए डॉ. संबित पात्रा को संयोजक एवं वी. मुरलीधरन को सह संयोजक नियुक्ति किया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News