राजनीति: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिला सरपंचों का सम्मेलन, सीएम मोहन यादव को बांधेंगी राखी

मध्य प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व को धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। प्रदेश में 9 से 15 अगस्त तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जाने की योजना है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-09 11:34 GMT

भोपाल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व को धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। प्रदेश में 9 से 15 अगस्त तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जाने की योजना है।

इसी कड़ी में सीएम हाउस में भी रक्षाबंधन की धूम देखने को मिल रही है। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर शुक्रवार को महिला सरपंचों का सम्मेलन होने वाला है। इस सम्मेलन में प्रदेश भर की महिला सरपंच हिस्सा लेंगी।

मुख्यमंत्री आवास में भी अलग-अलग समूहों को बुलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला सरपंच सीएम आवास आई हुई हैं। महिला सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संवाद करेंगे।

इस मौके पर महिला सरपंच मुख्यमंत्री मोहन यादव को राखी भी बांधेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सम्मेलन के दौरान सीएम मोहन यादव महिला सरपंचों के हित में कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर भी सीएम हाउस पहुंच गई हैं। कृष्णा गौर ने इस दौरान महिला सरपंचों से मेहंदी लगवाई।

उन्होंने कहा कि, "आज का दिन एक बहन होने के नाते हमारे लिए बड़ा दिन है। आज प्रदेश भर से बहनें यहां सीएम मोहन यादव को राखी बांधने पहुंची हैं। वह न केवल अपने भाई को राखी बांधेगी, बल्कि उन्हें आशीर्वाद भी देंगी, क्योंकि महिला वर्ग के उत्थान के लिए मोहन सरकार लगातार काम कर रही है। भाजपा की विचारधारा में महिलाओं हमेशा प्रमुख रही है।"

स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी सीएम हाउस पहुंच गई हैं। रायसेन के सांची ब्लॉक से पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिला सरोजिनी ने बताया कि, "प्रदेश की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है। आज महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो चुकी हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Tags:    

Similar News