United Nations Day 2024: क्यों मनाते हैं "संयुक्त राष्ट्र दिवस"? जानिए इस खास दिन का इतिहास और संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी सारी जानकारी

क्यों मनाते हैं संयुक्त राष्ट्र दिवस? जानिए इस खास दिन का इतिहास और संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी सारी जानकारी
  • "संयुक्त राष्ट्र दिवस" 24 अक्टूबर को
  • “समावेशी विकास के लिए सतत समाधान” साल 2024 की थीम
  • वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में 193 देश शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 24 अक्टूबर को "संयुक्त राष्ट्र दिवस" (UN Day) मनाया जाता है। इसकी स्थापना 1945 में हुई थी। यह हमें याद दिलाता है कि विश्व शांति और एकता के लिए हमारा योगदान कितना महत्वपूर्ण है। यह संगठन शांति, सुरक्षा, मानवाधिकारों की रक्षा और विकास के लिए काम करता है। संयुक्त राष्ट्र दिवस केवल संस्थाओं के लिए नहीं, बल्कि हम सभी के लिए है। हम चाहे अलग-अलग देशों, धर्मों या भाषाओं से क्यों न हों लेकिन हम सभी का एक ही लक्ष्य है– "एक ऐसा विश्व बनाना जहां सभी को बराबर अधिकार, सुरक्षा और विकास के अवसर मिलें।" आपको बता दें कि, दुनिया के 193 देश इस संस्था के मेंबर हैं जिसमें भारत इसमें शामिल होने वाले पहले देशों में से एक है। भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र में शामिल होना और उसके नियमों का पालन करना विश्व मंच पर एक महत्वपूर्ण कदम रहा है। इसमें भारत की भूमिका न सिर्फ उसकी वैश्विक पहचान को दर्शाती है बल्कि शांति, विकास और समानता के प्रति उसके दायित्व को भी दिखाती है। इस साल इसके 79 वर्ष पूरे हो रहे हैं। तो ऐसे में आइए हम "संयुक्त राष्ट्र दिवस" के मौके पर संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में...

"संयुक्त राष्ट्र दिवस" की हिस्ट्री

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 में उस वक्त की गई थी जब संयुक्त राष्ट्र चार्टर (UN Charter) लागू हुआ था। इसमें भारत सहित 49 अन्य देशों ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए। इसे द्वितीय विश्व युद्ध (WW II) के बाद ग्लोबल पीस और सिक्युरिटी को बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक शांति, सहयोग और विकास को बढ़ावा देना है। वर्तमान में इसमें 193 देश हैं जिन्हें विश्व के लगभग सारे अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राष्ट्र शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंग-

अब थोड़ी बात कर लेते हैं इसके छह प्रमुख अंगों के बारे में जो पूरे संगठन के काम को सहयोग देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। वो हैं-

संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly–UNGA)

संयुक्त राष्ट्र महासभा संयुक्त राष्ट्र (UN) के छह प्रमुख अंगों में से एक है। यह सभी सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करता है और अंतर्राष्ट्रीय नीतियों पर चर्चा करता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council–UNSC)

संयुक्त राष्ट्र (UN) के इस संरचना का काम अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा से संबंधित निर्णय लेना और उनका पालन कराना है। इसे विश्व का सिपाही (world soldier) भी कहा जाता है क्योंकि वैश्विक शान्ति और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी इसके पास ही होती है।

संयुक्त राष्ट्र सचिवालय (United Nations Secretariat)

संयुक्त राष्ट्र (UN)के इस संरचना का देख-रेख संयुक्त राष्ट्र के महासचिव करते हैं तो 5 साल के लिए चुनें जाते हैं। वर्तमान में एंटोनियो गुटेरस इसके महासचिव हैं। इसका काम संयुक्त राष्ट्र के रोजमर्रा के कार्यों का संचालन करना है।

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (UN Economic and Social Council-ECOSOC)

संयुक्त राष्ट्र (UN)के इस संरचना का काम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय विकास से संबंधित कार्यों की देखरेख करना है। यह जनरल असेंबली को अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक सहयोग और विकास कार्यक्रमों में सहायता करता है।

संयुक्त राष्ट्र ट्रस्टीशिप परिषद (United Nations Trusteeship Council – UNTC)

संयुक्त राष्ट्र (UN)के इस संरचना का निर्माण न्यास प्रदेशों (trust territories) की देखरेख के लिए किया गया था। 1994 से इसे निष्क्रिय कर दिया गया और वर्तमान में इसका कार्यकाल समाप्त हो चुका है।

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice- IJC)

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ)संयुक्त राष्ट्र का एक प्रमुख न्यायिक(judicial)अंग है। इस संरचना का काम राज्यों द्वारा प्रस्तुत कानूनी विवादों का निपटारा करना, अधिकृत संयुक्त राष्ट्र अंगों और विशेष एजेंसियों द्वारा उसे भेजे गए कानूनी मामलों पर परामर्शी राय देना है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख संस्थान-

यूनीसेफ ( United Nations International Children's Emergency Fund-UNICEF)

इस संस्थान की स्थापना 11 दिसंबर 1946 को की गई थी। यह संगठन बच्चों की शिक्षा और उनके अधिकारों के लिए काम करता है।

यूनेस्को (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization-UNESCO)

इस संस्थान की स्थापना 16 नवम्बर 1945 को की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देकर शांति और सुरक्षा के संरक्षण में योगदान देना है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization-WHO)

इस संस्था की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व के देशों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं पर आपसी सहयोग और मानव को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देना है।

यूएनडीपी (United nations development programme- UNDP)

इस संस्थान की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को की गयी थी। इसका मुख्य उद्देश्य गरीबी को समाप्त करना, ग्रामीण इलाकों में रोजगार पैदा करना, पर्यावरण की सुरक्षा करना, और सामाजिक समानता को बढ़ावा देना है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ( United Nations Environment Programme-UNEP)

इस संस्थान की स्थापना 5 जून 1972 को की गयी थी। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ समाधान करना है।

"संयुक्त राष्ट्र दिवस" 2024 की थीम

"संयुक्त राष्ट्र दिवस" की साल 2024 की थीम है “समावेशी विकास के लिए सतत समाधान”(Sustainable Solutions for Inclusive Development) है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि दुनियाभर में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान सिर्फ सतत और समावेशी विकास के जरिए ही संभव हो सकती है। आपको बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र ने 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs)को पूरा करने का संकल्प लिया है। सतत विकास लक्ष्यों (SDGs)में गरीबी को खत्म करना, पर्यावरण की रक्षा करना। सभी के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है जैसे 17 गोल्स है। तो इसलिए ऐसे समय में इन सब में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

Created On :   23 Oct 2024 11:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story