मौसम का हाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हिस्सों में होगी बारिश, देश के कई राज्यों में मानसून ने दिलाई हीटवेव से राहत

मध्य प्रदेश  और छत्तीसगढ़ के हिस्सों में होगी बारिश, देश के कई राज्यों में मानसून ने दिलाई हीटवेव से राहत
  • देश के कई राज्यों में मानसून ने दिलाई हीटवेव से राहत
  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हिस्सों में होगी बारिश
  • राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में होगी बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून के आगमन से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। लेकिन अभी भी उत्तर भारत के कई राज्यों के क्षेत्रों में मानसून का आगमन नहीं हुआ है। जिसके चलते वहां के लोगों को अभी भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 23 जून को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला है। बीते शनिवार को कुछ जगह पर बादल छाए रहे। वहीं, कुछ स्थानों हल्की बारिश ने लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया। राजधानी में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। जिसके चलते यहां लोगों को हीटवेव से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। साथ ही, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होगी। राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद की जा रही है।

एमपी-छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, विदर्भ, मराठवाड़ा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा इन राज्यों में कुछ स्थानों में भारी भी होने का भी अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिण गुजरात, सिक्किम, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। इन सभी राज्यों में मानसून के आगमन से हीटवेव से राहत मिली है।

पश्चिमी यूपी मे चलेगी लू

अगले 24 घंटे पश्चिमी यूपी के लिए काफी अहम होने वाले हैं। क्योंकि, यहां लू चलने की संभावना है। ऐसे में यहां के लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। दोपहर में लोगों को यहां पर घरों से बाहर निकलने से परहेज करना होगा।

Created On :   23 Jun 2024 3:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story