भारी बारिश से दिल्ली परेशान!: जलजमाव को लेकर कांग्रेस और AAP में दरार, आमने-सामने आ रहे हैं दोनों पार्टी के नेता

जलजमाव को लेकर कांग्रेस और AAP में दरार, आमने-सामने आ रहे हैं दोनों पार्टी के नेता
  • कांग्रेस ने दिल्ली में जल संकट समस्या पर AAP को घेरा
  • AAP ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना
  • दिल्ली में जलभराव की समस्या जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते दिल्ली के कई वीवीआईपी क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस बीच इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच मतभेद नजर आ रहा है। दरअसल, 28 जून को हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश के चलते दिल्ली की सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। राजधानी की हालिया स्थिति देख कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया। 'आप' का कहना है कि कांग्रेस पिछले 2 बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव हारती आई है।

'आप' पर भागने का आरोप

भारी बारिश से हुए जलजमाव के चलते दिल्लीवालों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। राजधानी की यह हालत देख दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आप सरकार को घेरे में लिया है। देवेंद्र का कहना है कि दिल्ली सरकार संकट के समय लोगों को अकेला छोड़ कर भाग जाती है। जिसके बाद आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने देवेंद्र की बात पर अपना बयान दिया। सौरभ का कहा, "देश में विपक्षी दल संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। विपक्षी दलों के बीच विभाजन अच्छा नहीं है। विभिन्न राज्यों में स्थानीय नेतृत्व को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है।"

'आप' की तीखी टिप्पणी

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र पर टिप्पणी की। उन्होंने कांग्रेस के दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने पर उंगली उठाई। उन्होंने कहा- देवेंद्र यादव खुद चुनाव हार रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर हम सभी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और हमें स्थानीय स्तर पर अनावश्यक बहस में नहीं पड़ना चाहिए।

देवेंद्र यादव का जवाब

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को पहले ही राजधानी में होने वाली बारिश के लिए अलर्ट किया था। साथ ही, उन्होंने 'आप' पर आरोप लगाते हुए कहा कि संकट के समय सरकार भाग जाती है। यादव ने कहा- दिल्ली का कोई भी इलाका ऐसा नहीं है जहां आज जलभराव न हुआ हो, चाहे रेलवे स्टेशन हों, एयरपोर्ट हों, पार्क हों या फिर रिहायशी इलाके हों। पहली बार दिल्ली थम गई है। हम नियमित रूप से चिट्ठी लिखकर सरकार को मानसून के बारे में सचेत करते रहे हैं, लेकिन संकट के समय में दिल्ली सरकार भाग जाती है। जैसा कि मौजूदा समय में भी देखा जा रहा है।

Created On :   29 Jun 2024 12:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story