मौसम अपडेट: ठंड के आने से पहले बारिश दिखा रही है अपना अलग रूप, अब भी कई जगहों पर नहीं थम रहा बारिश का दबदबा, जानें कहां का कैसा रहने वाला है मौसम

  • ठंड आने से पहले बारिश ने दिखाया अपना रूप
  • कहीं गर्मी और बारिश तो कहीं ठंड का एहसास
  • जानें अपने शहर का मौसम का हाल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-21 03:30 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है लेकिन अब भी कई राज्यों में बारिश का दौर चालू है। पूर्व मध्य अरब सागर में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते कई राज्यों में मौसम अंगड़ाइयां ले रहा है। मुंबई में कुछ दिनों पहले लोग गर्मी से परेशान थे तो अब यहां पर बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं बात करें उत्तर भारत की तो यहां के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से गर्मी का दौर चालू ही है। हालांकि, सुबह शाम ठंड का एहसास होता था लेकिन दोपहर होते तक गर्मी का कहर चालू हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि, उत्तर भारत में भी बारिश वापस आ सकती है। चलिए जानते हैं और राज्यों के मौसम के हाल के बारे में।

मुंबई में तूफान के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में मंगलवार यानी 22 अक्टूबर को गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, मुंबई के आसपास के कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी हवाएं टकरा रही हैं जिसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो रही है।

 

यह भी पढ़े -उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा के नाम पर महाराजगंज की वीडियो वायरल, दुर्गा माता का डोला निकालते वक्त मचा था बवाल

तमिलनाडु में मौसम का हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अक्टूबर को तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसकी चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आने वाले 4-5 दिनों में भी तमिलनाडु के मौसम में बारिश के आसार बने रहेंगे। 

उत्तर प्रदेश का बदला मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सुबह और रातें ठंडी होने लगी हैं। लेकिन दोपहर में तेज धूप होने के चलते गर्मी का एहसास होता है। हालांकि, बारिश यहां से अलविदा कह चुकी है लेकिन गर्मी ने अभी पीछा नहीं छोड़ा है।

 यह भी पढ़े -रोहिणी जिला ब्लास्ट इलाके में फॉरेंसिक टीम को मिला सफेद पाउडर, फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वाॉयड की टीम ने भी की जांच

दिल्ली में प्रदूषण नहीं हो रहा कम

दिल्ली के मौसम में फिर बदलाव देखने मिला है। बीते कुछ दिनों से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही थी लेकिन फिर से तापमान बढ़ने लगा है। जिस वजह से ठंड की जगह अब गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में फिर से तापमान में बदलाव आ सकता है। वहीं बात करें प्रदूषण की तो इसमें कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

बिहार का मौसम रहने वाला है सामान्य

बिहार में आने वाले कुछ दिनों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं तापमान में भी कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। लेकिन दोपहर में तापमान में बढ़ोतरी होने के चलते गर्मी का एहसास होता है। 

 

यह भी पढ़े -ममता बनर्जी की टीएमसी ने उपचुनाव के लिए उतारे 6 प्रत्याशी, मेदिनीपुर से सुजॉय हाजरा को टिकट, देखें लिस्ट

Tags:    

Similar News