Nagpur News: नामांकन रैली, भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, फडणवीस, खोपडे, मते ने दर्ज कराया फार्म

नामांकन रैली, भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, फडणवीस, खोपडे, मते ने दर्ज कराया फार्म
  • कई मार्ग रहे प्रभावित, संविधान चौक में मनाया उत्सव
  • उम्मीदवारों के समर्थन में उनके निर्वाचन क्षेत्र से पहुंची रैली
  • प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कहा, आघाडी में उम्मीदवारी के लिए विवाद

Nagpur News विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को नामांकन रैली निकाली। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण पश्चिम नागपुर , कृष्ष्णा खोपडे पूर्व नागपुर व मोहन मते ने दक्षिण नागपुर के लिए उम्मीदवारी फार्म दर्ज कराया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी उपस्थित थे। नामांकन रैली में भाजपा के मित्रदलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी थे।

विरोधियों की पराजय के लिए लाडली बहनें काफी हैं : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाविकास आघाडी के नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विरोधियों की पराजय के लिए लाडली बहनें काफी है। नितीन गडकरी के नेतृत्व में नागपुर में विकास कार्य सभी देख रहे हैं। नागपुर विकास का माडल बन रहा है। राज्य में हमें विकास के लिए केवल 7 वर्ष मिले। इन 7 वर्षों में हमने कांग्रेस-राकांपा के पहले के 15 वर्षाे के कार्यकाल की तुलना में अधिक काम किए हैं। जनता के आशीर्वाद से मैं मुख्यमंत्री बना था। हमने राज्य के सभी क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया। विदर्भ में विकासात्मक बड़ा परिवर्तन हुआ है। यहां कई विकाय प्रकल्प लाये गए। लंबित प्रकल्पों को पूरा किया गया। विदर्भ का चित्र बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से हमने नवमहाराष्ट्र निर्माण की शुरुआत की है।

कांग्रेस ने किया विरोध : फडणवीस ने कहा, विपक्ष और कांग्रेस ने नकारात्मक भूमिका अपनायी है। विरोधियों के बारे में अधिक कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है। विरोधियों की पराजय के लिए लाडली बहनें काफी हैं। सुनील केदार, नाना पटोले समान कांग्रेस नेताओं ने लाडली बहनों को लाभ नहीं मिलने देने के िलए नागपुर न्यायालय में याचिका दर्ज करायी। महायुति ने राज्य में कई कल्याणकारी योजनाएं लायी। किसानों काे मुफ्त बिजली व कन्याओं को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। दीन, दलित , आदिवासी, वंचित घटक के लिए काफी काम किए गए हैं। ओबीसी समाज के लिए 48 अध्यादेश निकाले गए। कांग्रेस के कार्यकाल में ओबीसी समाज विकास के लिए एक भी अध्यादेश नहीं निकाला गया। हमने ओबीसी के लिए 54 होस्टल निर्माण किए। आदिवासी के लिए हमने स्वयंम याेजना के माध्यम से लड़कों को शिक्षा उपलब्ध करायी।

इच्छुक उम्मीदवार भी पहुंचे : भाजपा ने शहर में 6 में से 3 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किये है। लेकिन इन क्षेत्रों के इच्छुक उम्मीदवार भी नामांकन रैली में पहुंचे। 3 सीटों के लिए 28 अक्टूबर सोमवार को नामांकन दर्ज कराये जाएंगे।

Created On :   25 Oct 2024 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story