धनतेरस 2024: इस धनतेरस पर बना रहे हैं घूमने जाने का प्लान, तो देश के इन प्राचीन कुबेर मंदिरों में कर सकते हैं दर्शन, चमक सकते हैं आपके भाग्य

  • धनतेरस पर बनाएं घूमने जाने का प्लान
  • देश के इन प्राचीन कुबेर मंदिर में जा सकते हैं घूमने
  • चमक सकते हैं भाग्य

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-26 10:10 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार बस आ ही गया है। दिवाली के त्योहार से पहले धनतेरस का शुभ अवसर आ रहा है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। कुबेर जी को धन और ऐश्वर्य का देवता माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस दिन कुबेर जी की पूजा करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति और सुख समृद्धि में बढ़त होती है। अगर आप अपने परिवार वालों के साथ धनतेरस पर कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो आप देश के प्राचीन कुबेर मंदिरों में जा सकते हैं। चलिए बताते हैं उन प्राचीन मंदिरों के बारे में।

उत्तराखंड का कुबेर मंदिर

उत्तराखंड में एक प्राचीन कुबेर मंदिर है। जो अल्मोड़ा से करीब 40 किमी दूर है। यहां पर हर साल दिवाली और धनतेरस पर भक्तों की विशाल भीड़ पहुंचती है। यहां जाने के लिए आपको नैनीताल या अल्मोड़ा से स्थानीय बस मिल जाएगी। मंदिर के सबसे पास काठगोदाम रेलवे स्टेशन भी है।

एमपी का कुबेर मंदिर

एमपी में भी भगवान कुबेर के तीन मुख्य मंदिर हैं। तीनों की अपनी अलग-अलग मान्यताएं हैं। एमपी में दो ज्योतिर्लिंग भी हैं। जिसमें एक उज्जैन के महाकालेश्वर और दूसरे खंडवा के ओंकारेश्वर हैं। कुबेर जी के मंदिर भी यहां ही स्थित हैं। इसमें से तीसरा कुबेर मंदिर मंदसौर में है। इन सब मंदिरों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध खंडवा का कुबेर मंदिर है।

गुजरात का कुबेर मंदिर

कुबेर जी का एक मशहूर मंदिर गुजरात के वडोदरा में है। इस मंदिर को कुबेर भंडारी मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर का इतिहास करीब 2500 साल पुराना है। ये मंदिर नर्मदा नदी के किनारे बसा हुआ है। 

Tags:    

Similar News