रंगोली डिजाइंस: दिवाली पर अपने घर की चौखट को बनाना चाहते हैं शानदार, तो इन रंगोली डिजाइंस से ले सकते हैं हेल्प

  • दिवाली का त्योहार है आने वाला
  • दिवाली में हो जाती है घर में साफ-सफाई शुरू
  • रंगोली बनाने के लिए इन डिजाइन की लें मदद

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-20 10:51 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार बस आने ही वाला है। दिवाली शुरू होने से पहले ही घर में साफ-सफाई शुरू हो जाती है। साथ ही घर को सजाने का काम भी शुरू हो जाता है। आपने देखा होगा कि हर घर में झालर लगाई जाती हैं। वहीं घरों में रंगोलियां भी बनती हैं। रंगोली घर के दरवाजे पर, चौखट पर और घरों के अंदर भी बनाई जाती हैं। इस दिवाली अगर आप भी साफ-सफाई करके अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ आईडियाज लाए हैं। जिसकी मदद से आप आराम से रंगोली बना लेंगे। साथ ही आपको सुंदर और इजी डिजाइन्स भी मिल जाएंगी। 

रंगोली बनाने के लिए डिजाइन

फूल की डिजाइन वाली रंगोली

अगर आपको फूल बनाना पसंद है और आप चाहते हैं अपनी रंगोली में फूल बनाना तो आप इस डिजाइन की मदद से रंगोली बना सकती हैं। इससे आपकी रंगोली बहुत ही रंग-बिरंगी और खूबसूरत नजर आएगी।  साथ ही मेहनत भी कम लगेगी। 

 दीवार से सटी हुई रंगोली

अगर आपको अपने घर के अंदर रंगोली बनानी है लेकिन बीच में दीवार आ रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप तीन साइड से भी रंगोली बना सकते हैं। ऐसे रंगोली बहुत ही ज्यादा खिली हुई और खूबसूरत नजर आएगी। अगर आपको भी दीवार से लगी रंगोली बनानी है तो आप इस डिजाइन की मदद ले सकती हैं। 

 दो रंगी रंगोली

अगर आपके पास रंगों की कमी है तो परेशान ना हो। आप सिर्फ दो रंगों से ही बहुत सुंदर और प्यारी रंगोली बना सकते हैं। या अगर आपको बहुत ज्यादा कलर की रंगोली नहीं पसंद है तब भी आप सिर्फ दो रंगों का इस्तेमाल करके रंगोली बना सकते हैं। बस कोशिश करिए कि कलर कंट्रास्ट अट्रैक्टिव हो। 

 फूल के साथ पत्ती

अगर आप पहली बार रंगोली बना रहे हैं और नहीं समझ आ रहा है कि क्या बनाएं तो आप इस आसान सी डिजाइन की मदद ले सकते हैं। इस डिजाइन से आप बहुत ही आसान तरीके से और बहुत ही जल्दी सुंदर सी रंगोली बना पाएंगे। 

 तीन साइड से घिरी हुई रंगोली

अगर आपको घर के कोनों में भी रंगोली बनानी है तो आप इस डिजाइन की मदद ले सकते हैं। इसमें आपको सिर्फ बीच में ही डिजाइन बनानी है बाकी कोनों को आपको बॉर्डर की तरह इस्तेमाल करना होगा। इससे बॉर्डर बनाने का भी टेंशन नहीं होगा। साथ ही सुंदर सी रंगोली भी तैयार हो जाएगी। 

 

यह भी पढ़े -आंतरिक और बाहरी शुद्धता का महत्व सिखाता है दीपावली का त्योहार, जानें दीपावली पर क्यों होती है लक्ष्मी-गणेश की एक साथ पूजा

Tags:    

Similar News