परेशान सरकार!: राष्ट्रपति मुइज्जू पर महिला कैबिनेट मंत्री ने किया जादू-टोना, जानिए क्या है 'राज', 3 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रपति मुइज्जू पर महिला कैबिनेट मंत्री ने किया जादू-टोना, जानिए क्या है राज, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • मुइज्जू सरकार ने अपने ही मंत्री के खिलाफ लिया एक्शन
  • राष्ट्रपति मुइज्जू की कैबिनेट मंत्री फातिमा शमनाज अरेस्ट
  • कैबिनेट मंत्री फातिमा शमनाज पर काला जादू करने का आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मालदीव की पर्यावरण राज्य मंत्री फातिमा शमनाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फातिमा पर मालदीव राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने का आरोप लगा है। स्पेनिश न्यूज एजेंसी EFE का कहना है कि मालदीव पुलिस ने फातिमा के साथ दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। इन दो आरोपियों में एक फातिमा का भाई है। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

जादू टोने का सामान बरामद

काला जादू करने के आरोप में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की कैबिनेट मंत्री फातिमा शमनाज को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बता दें पुलिस ने मंत्री के घर की तलाशी ली< जहां उन्होंने जादू-टोने में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें जब्त की। घर से मिले सभी सबूतों को मद्दे नजर रखते हुए कोर्ट ने आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर भेजा है।

राष्ट्रपति पर किया काला जादू

काला जादू की खबर आते ही मीडिया अपनी अपनी थ्योरीज बनने लगी। कुछ थ्योरी के मुताबिक पर्यावरण राज्य मंत्री फातिमा ने मालदीव राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू किया है। बताया जा रहा है कि उनके ऐसा करने की वजह उच्च सरकारी पद की चाहत थी। वह जादू टोना कर के राष्ट्रपति की गुड बुक्स में आना चाहती थी।

वहीं, दूसरी थ्योरी के मुताबिक राष्ट्रपति की पत्नी ने फातिमा के खिलाफ जूठी साजिश रची है। दरअसल, फातिमा पर मुइज्जू की पत्नी की वीडियो लीक करने का आरोप है। लीक वीडियो में राष्ट्रपति की पत्नी किसी पब में नाचते-गाते दिखाई दे रही हैं।

फातिमा का तलाक

बता दें पर्यावरण राज्य मंत्री की गद्दी संभालने से पहले फातिमा शमनाज माले सिटी काउंसिल में हेनवीरू साउथ की काउंसिलर रही हैं। काउंसिलर पद का त्याद कर वह राष्ट्रपति मुईज्जू की सरकार में शामिल हुई और मंत्री पद संभाला।

बता दें फातिमा के पूर्व पति एडम रमीज थे। रमीज के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी से अच्छे संबंध थे। साथ ही वह मुइज्जू सरकार के बड़े अधिकारी थे। फातिमा और रमीज के तलाक के बाद उन्हें अधिकारी पद से निकाल दिया था। हालांकि फातिमा ने उनके ऊपर किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया था।

मालदीव में काले जादू पर बैन

मालदीव में बढ़ते काले जादू को रोकने के लिए सरकार ने 2015 में लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी को ऐसी हरकतों से दूर रहना है। बता दें मालदीव के कानून के तहत काला जादू करने वाले शख्स को कड़ी सजा के नियम हैं। पुलिस ने 60 वर्ष के शख्स को हिरासत में लिया था। उस पर संसदीय चुनाव लड़ने वाले एक शख्स पर जादू टोट्का करने का आरोप था। वहीं, 2018 में भी पुलिस ने 4 आरोपियों को इसी मामले में पकड़ा था।

Created On :   27 Jun 2024 11:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story