ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चांसलर इलेक्शन: इमरान खान की विदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी, जेल के अंदर से आजमाएंगे किस्मत, ब्रिटेन के 2 पूर्व PM भी देंगे टक्कर

  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं इमरान खान
  • पाकिस्तान के पूर्व पीएम जेल से ही लड़ेंगे चुनाव
  • पहली बार होगा चांसलर पद के लिएऑनलाइन चुनाव

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-27 10:42 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल के अंदर से ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। द टेलीग्रफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान जेल से ही ऑनलाइन बैलेट की मदद से चांसलर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। इस चुनाव में इमरान खान के खिलाफ ब्रिटेन के दो पूर्व प्रधानमंत्री, टोनी व्लेयर और बोरिस जॉनसन भी खड़े हैं।

बता दें, ब्रिटेन की टोरी पार्टी के मुखिया लॉर्ड पैटन अभी तक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर पद पर थे। हाल ही में पैटन के इस्तीफा देने के बाद यह पद खाली हो गया। जिसके चलते चांसलर पद के लिए फिर से चुनाव होने जा रहे हैं।

ऑनलाइन होंगे चुनाव

बता दें यह पहली बार है जब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर पद का चुनाव ऑनलाइन होगा। ब्रिटेन की टोरी पार्टी के चेयरमैन लॉर्ड पैटन, पिछले 21 साल से चांसलर की कुर्सी संभाल रहे थे। उन्होंने हाल ही में इस पद से इस्तीफा दिया जिसके चलते फिर से चुनाव होंगे। जानकारी के मुताबिक अभी तक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर का चुनाव बैलेट की मदद से किया जाता था।

इमरान ने की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर पद के लिए उम्मीदवार ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ही ग्रैजुएट होना चाहिए। साथ ही वह नेता भी बन चुका हो। बता दें, इमरान चांसलर पद की उम्मीदवारी के लिए योग्य है। इमरान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रैजुएशन पूरी की है। इमरान ने साल 1972 में इकोनॉमिक्स और पॉलिटिक्स की पढ़ाई की। साथ ही वह साल 2005 से 2014 तक ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर का पद भी संभाल चुके हैं।

अदियाला जेल में कैद हैं इमरान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान तीन आरोपों के चलते जेल में हैं। तोशाखाना भ्रष्टाचार मामला, सिफर मामला और गैर-इस्लामिक विवाह मामला में इमरान को दोषी पाया गया है। जानकारी के मुताबिक इमरान खान पर 200 से भी अधिक केस दर्ज है। उन्हें 1 साल के लिए रावलपिंडी की हाई सिक्योरिटी वाली अदियाला जेल में कैद किया गया है। बता दें, इसी जेल में इमरान की पत्नी बुशरा बीबी भी हैं।

Tags:    

Similar News