New Delhi: महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
  • मोदी-योगी सहित 40 नेताओं के नाम शामिल
  • प्रचार के लिए मुख्यमंत्रियों की फौज उतारने का निर्णय
  • कार्यकर्ताओं में दिख रहा जोश

New Delhi भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कुल 40 नेताओं के नाम शामिल है। पार्टी ने महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए अपने मुख्यमंत्रियों की फौज उतारने का निर्णय लिया है।

प्रचार में उतारी मुख्यमंत्रियों की फौज : भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में जिन नेताओं के नाम शामिल है, उनमें प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का नाम प्रमुखता से शामिल है।

स्मृति, नवनीत राणा भी जुटेंगी प्रचार में : इसके साथ ही स्टार प्रचारकों की सूची में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेन्द्र यादव, अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुरलीधर मोहोल, राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे, महारष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, शिव प्रकाश, अशोक चह्वाण, राव साहेब दानवे पाटील, विनोद तावड़े, गिरीश महाजन, आशीष शेलार, पंकजा मुंडे, स्मृति ईरानी, उदयनराजे भोंसले, चंद्रकांत पाटील, सुधीर मुनगंटीवार, राधाकृष्ण विखे पाटील, रवीन्द्र चह्वाण, नवनीत राणा, प्रवीण डेरेकर, अमर साबले, अशोक नेते और संजय कुटे का नाम भी शामिल है।

Created On :   26 Oct 2024 12:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story