महाराष्ट्र चुनाव 2024: 'असली बनाम नकली' की लड़ाई में कम सीटों पर ही उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट के बीच मुकाबला, 30 साल बाद डबल डिजिट पर चुनाव लड़ेगी 'शिवसेना'

असली बनाम नकली की लड़ाई में कम सीटों पर ही उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट के बीच मुकाबला, 30 साल बाद डबल डिजिट पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना
  • 20 नवंबर को होंगे महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव
  • 23 नवंबर को आएंगे चुनावी नतीजे
  • राज्य में नामांकन प्रक्रिया जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बीच आमने-सामने की टक्कर है। दोनों ही गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है। महाविकास अघाड़ी को लेकर बताया जा रहा है कि आज ही शाम तक ही सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना को 95 सीटे मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 100 से 105 सीटें मिल सकती हैं। उद्धव ठाकरे लगातार 115 से ज्यादा सीटों पर दावा कर रहे थे। इस पर कांग्रेस का कहना था कि उनका पूरे राज्य अब जनाधार नहीं बचा है। ऐसे में कांग्रेस को ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने दिया जाए।

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के बीच तीखी जुबानी जंग भी देखने को मिली थी। सीट शेयरिंग समझौते के अनुसार अब शिवसेना को डबल डिजिट पर ही चुनाव लड़ना पड़ेगा। अगर ऐसा हुआ तो शिवसेना चुनावी इतिहास में पहली बार इतनी कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मामले पर बीजेपी भी उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना पर निशाना साध सकती है।

30 साल का टूटेगा रिकॉर्ड

बीजेपी इस चुनाव में भी लगातार उद्धव ठाकरे पर बाबासाहेब ठाकरे की विचारधारा से समझौता करने का आरोप लगा रही है। अगर शिवसेना 100 से कम सीटों पर चुनाव लड़ती है तो 1995 के बाद यह उनका सबसे कमजोर आंकड़ा होगा। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना हमेशा 100 से ज्यादा सीटों पर ही चुनाव लड़ती थी। हालांकि, इस बार का चुनावी मामला अलग है। इस बार शिवसेना में दो फाड़ के चलते भी उद्धव ठाकरे को सीटों के साथ समझौता करना पड़ रहा है। शिवसेना अब पहले जितनी मजबूत नहीं रही है। अब शिंदे गुट वाली शिवसेना से भी उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना को चुनाव लड़ना पड़ेगा। इस बार चुनाव 'असली बनाम नकली' की लड़ाई भी है। इधर, महायुति की ओर से भी शिंदे गुट को 90 के आस-पास सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिल रहा है। ऐसे में दोनों दल को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है। शिंदे गुट वाली शिवसेना का यह पहला विधानसभा चुनाव है।

लोकसभा चुनाव 2024 में शिवसेना और एनसीपी के बीच हुए फुट का सबसे बड़ा फायदा कांग्रेस को मिला था। राज्य में कांग्रेस 13 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, बीजेपी राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

कब कितनी सीटों पर चुनाव लड़ी थी शिवसेना

1995 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

शिवसेना इस चुनाव में 169 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 73 सीटों पर जीत हासिल की थी।

1999 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

शिवसेना 1999 में 161 सीटों चुनाव लड़ते हुए 69 सीटों पर जीत हासिल की थी।

2004 का चुनाव

इस चुनाव में शिवसेना 163 सीटों पर चुनाव लड़ी। जिसमें पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली।

2009 का चुनाव

शिवसेना ने 2009 के चुनाव में 160 सीटों पर चुनाव लड़ा। जिसमें पार्टी को 45 सीटों पर जीत मिली।

2014 का चुनाव

शिवसेना ने 2014 के चुनाव में 286 सीटों पर चुनाव लड़ा। जिसमें पार्टी को 63 सीटों पर जीत मिली।

2019 का चुनाव

शिवसेना ने इस चुनाव में 124 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें पार्टी को 56 सीटों पर जीत मिली थी।

Created On :   23 Oct 2024 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story