शर्मसार इंसानियत: जीगनी प्राचार्य हरेंद्र सिंह सिकरवार ने निरीक्षण के नाम पर किया अपमान, हेडमास्टर हुआ बेहोश

  • स्कूल समय के बाद किया निरीक्षण
  • अस्पताल पहुंचाने के बजाय स्कूल से भाग निकला प्राचार्य
  • स्कूल बेहतरी के दिशा निर्देश से इतर किया गालीगलौज

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-08 14:41 GMT

डिजिटल डेस्क, मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में एक सरकारी प्राचार्य की दबंगबाजी सामने आई। प्राचार्य ने निरीक्षण के नाम पर प्राथमिक स्कूल के शिक्षक से अपशब्द और गालीगलौज की, जिससे प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हृ्दय की धड़कन और ब्लड प्रेशर बढ़ने से हेडमास्टर गश्त खाकर वहीं बेहोश हो गया। टीचर की तबीयत बिगड़ने पर भी प्राचार्य कुर्सी से टस से मस नहीं हुआ। इंसानियत को शर्मसार करते हुए प्राचार्य कुर्सी पर बैखोफ बैठा रहा। इसका वीडियो भास्कर हिंदी के पास मौजूद है।

आपको बता दें ये पूरा मामला मुरैना जिले का है। जहां शासकीय हाईस्कूल जीगनी के प्राचार्य हरेंद्र सिंह सिकरवार ने विद्यालयीन समय उपरांत निरीक्षण के नाम पर शासकीय प्राथमिक खेड़ा मेवदा के प्रधानाध्यापक रामनरेश दौनेरिया को अपशब्द कहकर अपमानित किया। एवं जाति सूचक गालीगलौज की। स्कूल समय बीत जाने के बाद भी विद्यालय में मौजूद मिले अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले हेडमास्टर को प्राचार्य द्वारा समय पर उपस्थित मिलने के बाद और अधिक बेहतरी के लिए सकारात्मक सोच के साथ शिक्षण बिंदु शाला पर ध्यानाकर्षण करने के बजाय अपने पद का दुरुपयोग करते हुए हेडमास्टर का अपमान किया गया। जिसकी वजह से शिक्षक दौनेरिया की तबीयत बिगड़ गई और वो जमीन पर गिर पड़े।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई घंटों की मशक्कत के बाद अन्य स्टाफ की मदद से बेहोश हेडमास्टर को नजदीकी अस्पताल लाया गया। जबकि प्राचार्य हरेंद्र सिंह सिकरवार मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। इस पूरे दृश्य के दौरान प्रिंसिपल हरेंद्र का अमानवीय व्यवहार सामने आया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्राचार्य को कांग्रेस नेताओं का नजदीकी बताया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News