Diwali 2024: कब मनाएं दीपावली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को? देशभर के विद्वानों ने दूर किया कंफ्यूजन, आप भी जानें सही तारीख

  • विद्वानों ने धर्मसभा आयोजित कर दूर किया कंफ्यूजन
  • 31 अक्टूबर 2024 की पूरी रात अमावस्या रहेगी
  • 31 अक्टूबर को दीपावली मनाए जाने की सहमति

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-18 08:12 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रोशनी का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को धूम- धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को खुशहाली, समृद्धि, शांति और सकारात्‍मक ऊर्जा का द्योतक माना गया है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी को इस संसार में भौतिक सुखों को प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है।

लेकिन इस बार तिथियों में उतार- चढ़ाव के चलते असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में कहीं 31 अक्टूबर तो कहीं 01 नवंबर को यह पर्व मनाये जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, देशभर में विद्वानों ने इस कंफ्यूजन को दूर कर दिया है। आइए जानते हैं इस पर्व की सही तारीख और मुहूर्त...

कब मनाया जाएगा दीपावली का पर्व

देशभर के विद्वानों ने जयपुर के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में धर्मसभा आयोजित कर दीपावली की तारीख तय की है। धर्मसभा में लगभग 100 प्रमुख ज्योतिषाचार्य, धर्मशास्त्री और संस्कृत विद्वान शामिल हुए। जिसके बाद बैठक में सभी विद्वानों ने 31 अक्टूबर को दीपावली मनाए जाने की सहमति जताई। जिसके बाद यह तारीख निश्चित की गई और इसकी जानकारी एक प्रेस नोट जारी कर दी गई।

31 अक्टूबर को ही क्यों मनाई जाएगी दीपावली?

चूंकि, दीपावली को लेकर दो तारीखों 21 अक्टूबर और 01 नवंबर को लेकर असमंजस की स्थिति थी। ऐसे में जब 31 तारीख सुनिश्चित की गई है तो इसको लेकर विद्वानों ने अपने ​तर्क भी दिए गए हैं। उनका कहना है कि, कर्मकाल (पुण्य काल) में तिथि की प्राप्ति होना आवश्यक है, जो 31 अक्टूबर को है और इस पूरी रात्रि में अमावस्या रहेगी। जबकि, 1 नवंबर को कर्म काल या प्रदोष व्यापिनी अमावस्या ना होने से लक्ष्मी पूजन का संपूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा।

तिथि कब से कब तक

अमावस्या तिथि आरंभ: 31 अक्टूबर 2024, गुरुवार की दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से

अमावस्या तिथि समापन: 01 नवंबर 2024, शुक्रवार की शाम 6 बजकर 16 मिनट तक

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News