सहेलियों संग बैठी महिला की दिनदहाड़े कटी चोटी

सहेलियों संग बैठी महिला की दिनदहाड़े कटी चोटी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-20 18:00 GMT
सहेलियों संग बैठी महिला की दिनदहाड़े कटी चोटी

डिजिटल डेस्क, टीकमगढ़। नगर के श्यामाप्रसाद मुखर्जी बस स्टेण्ड कसगर की गली में रहने वाली महिलाएं, जब अपने घर के बाहर बैठकर एक दूसरे से बातचीत कर रही थी। इसी बीच अचानक एक महिला की चोटी कट गई और वह अचेत होकर गिर पड़ी। उक्त घटना को देखकर आसपास मौजूद महिलाओं में खलबली बढ़ गई और फिर आनन फानन में महिला को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के पश्चात महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। अचानक सामने आई घटना के बाद से जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं तरह -तरह की चर्चाएं सरगर्म हो रही है।

श्यामाप्रसाद मुखर्जी नया बस स्टेण्ड के समीप कसगर की गली निवासी मानकुंवर पत्नि कालीचरण प्रजापति रविवार दोपहर 1.45 बजे के लगभग अपने पड़ोस की महिलाओं के साथ खड़ी होकर बातचीत कर रही थी। इसी बीच देखते ही देखते चोटी कट गई और फिर वह अचेत होकर गिर पड़ी। जब तक उक्त घटना को अन्य महिलाएं समझ पाती, कि पास में ही खड़ी एक अन्य महिला भी अचानक बेहोश हो गई। इन घटनाओं के सामने आते ही यहां पर मौजूद महिलाओं में खलबली मच गई और फिर उनके द्वारा आसपास के लोगों को बुलाया गया। आनन फानन में एक अन्य बेहोश महिला तो होश में आ गई, वहीं मानकुंवर को उपचार के लिए District hospital भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया है। इलाज के पश्चात अब महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। लेकिन वह अचानक चोटी कटने की घटना के बाद से भयभीत नजर आ रही है। साथ ही कसगर की गली में रहने वाली महिलाओं सहित आसपास की महिलाओं में भी दहशत घर कर रही है।

गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है कि क्षेत्र में किसी महिला की चोटी कटी है। इसके पूर्व भी अकेले जा रही महिलाओं और घर पर अकेली महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं सामने आती रही है। लेकिन महिलाओं के साथ खड़ी होकर बात कर रही महिला की चोटी कटने और अचेत होने की घटना ने लोगों में सनसनी फैला दी है। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि यह चोटियां कब और कैसे कट रही है। जिसके चलते क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हो रही है।

Similar News