New Delhi: अमित शाह से मिले शिंदे और अजित पवार, महायुति में सीट बंटवारे पर हुई चर्चा

अमित शाह से मिले शिंदे और अजित पवार, महायुति में सीट बंटवारे पर हुई चर्चा
  • दोनों प्रमुख गठबंधनों में प्रक्रिया तेज
  • तीनों दलों के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा
  • सहयोगी दलों के साथ चल रही बातचीच

New Delhi महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश के दोनों प्रमुख गठबंधनों महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच सीट बंटवारे की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस क्रम में महायुति में सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार की देर रात प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

जानकारी के मुताबिक शाह के सरकारी आवास पर देर रात हुई इस बैठक में तीनों दलों के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले परबातचीत हुई। बैठक में अजित पवार के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे।

शाह से अलग से मिले फडणवीस : महायुति में शामिल तीनों दलों के नेताओं की इस अहम बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह से अलग से भी मुलाकात की। संभवतः भाजपा के दोनों नेताओं ने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर होने वाली बातचीत के खाके पर मंथन किया।

राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनीं विजया रहाटकर : महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केन्द्र सरकार ने विजया रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह रेखा शर्मा की जगह लेंगी। इस संबंध में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। रहाटकर इस पद पर तीन साल या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) रहेंगी। वे महिला आयोग की 9वीं अध्यक्ष होंगी।

बता दें कि विजया राहटकर इसके पहले महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। महाराष्ट्र के संभाजीनगर से तालुक रखने वाली रहाटकर औरंगाबाद की मेयर भ्ी रही हैं और उनके पास फिलहाल राजस्थान भाजपा की सह-प्रभारी का दायित्व था। महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में रहाटकर ने एसिड पीड़ितों के लिए ‘सक्षमा’, स्वयं सहायता समूहों को केन्द्र की योजनाओं से जोड़ने के लिए ‘प्रज्जवला’ और और महिलाओं के लिए 24 घंटे व सातों दिन हेल्पलाइन सेवा ‘सुहिता’ जैसी कल्याणकारी पहलों की शुरूआत की थी। अर्चना मजूमदार को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।


Created On :   19 Oct 2024 1:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story