नांदेड़: लोकसभा प्रत्याशी पंकजा मुंडे ने माहुर किले में श्री रेणुका माता के दर्शन किए

  • भाजपा प्रत्याशी पंकजा मुंडे ने किया पूजन
  • मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लाने का आग्रह

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-02 06:04 GMT

डिजिटल डेस्क, नांदेड़. पूर्व मंत्री एवं बीड़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पंकजा मुंडे पालवे ने शुक्रवार शाम माहुर किले में श्रीरेणुका माता के दर्शन किए और आरती की। लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले पंकजा मुंडे ने श्री रेणुका माता से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लाने का आग्रह किया है। लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद पहली बार बीजेपी की राष्ट्रीय नेता पंकजा ताई मुंडे माहुर किले पहुंचीं थीं। शाम 7 बजे, उन्होंने माहूरगढ़ में भगवान दत्त प्रभु के विश्राम स्थल, दत्त शिखर मंदिर का दौरा कर दर्शन किया।

उसके बाद किले के महंत श्री मधुसूदनजी भारती महाराज का आशीर्वाद लिया गया। पंकज मुंडे ने रात 8 बजे रेणुका देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की और देवी की महाआरती की। इस मौके पर उनकी मां प्रज्ञा मुंडे मौजूद रहीं। रेणुका देवी संस्थान की ओर से ट्रस्टी चंद्रकांत भोपी ने पंकजा और प्रज्ञाताई मुंडे का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर ट्रस्टी दुर्गादास भोपी, नगरसेवक सागर महामुने, किनवट भाजपा अध्यक्ष बालाजी आलेवार, पूर्व अध्यक्ष संदीप केंद्रे सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

नतीजों से पहले साढ़े तीन शक्तिपीठों से परिपूर्ण माहुर किले मां का दरबार में कई बड़े नेता दर्शन करने आ चुके हैं। इनमें राधाकृष्ण विखे पाटिल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, सांसद हेमंत पाटिल शामिल हैं। 

Tags:    

Similar News