परियोजनाएं: नांदेड़-बीदर रेल मार्ग और प्रस्तावित नांदेड़-लातूर मार्ग पर चव्हाण की वैष्णव से हुई चर्चा

  • अशोक चव्हाण ने रेल मंत्री वैष्णव से की मुलाकात
  • मराठवाड़ा के रेल से संबंधित मसलों पर चर्चा की

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-28 13:15 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण ने गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मराठवाड़ा के रेल से संबंधित मसलों पर चर्चा की और रेलवे की लंबित परियोजनाओं को गति दिए जाने को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जाने की मांग की।

सांसद चव्हाण ने रेलवे मंत्री से चर्चा के दौरान जिन परियोजनाओं का जिक्र किया, उसमें नांदेड़-बीदर रेल मार्ग और प्रस्तावित नांदेड़- लातूर मार्ग शामिल है। चव्हाण ने रेल मंत्री से कहा कि इन मार्गों का पूरा हो जाने पर यात्रियों के साथ समाज के विभिन्न घटकों को लाभ मिलेगा। साथ ही इससे आर्थिक फायदा भी होगा। 


Tags:    

Similar News