क्राइम: सुधारगृह से भागकर किशोरों ने बनाई वारदातों की हैट्रिक,एक के बाद एक किए क्राइम

सुधारगृह से भागकर किशोरों ने बनाई वारदातों की हैट्रिक,एक के बाद एक किए क्राइम
  • रसोई का ताला तोड़कर भागे थे
  • सिलसिलेवार 3 घटनाओं को दिया अंजाम
  • अदालत में पेश कर उन्हें फिर से सुधारगृह भेजा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शासकीय सुधारगृह का ताला तोड़कर भागे तीन किशोरों ने अपराधिक वारदातों की हैट्रिक बनाई। चोरी और लूटपाट की घटनाओं को सिलसिलेवार अंजाम दिया है। यूनिट क्र. तीन की टीम ने किशोरों को दबोच लिया और उन्हें कपिल नगर थाने के सुपुर्द किया है। शुक्रवार की दोपहर अदालत में पेश कर उन्हें फिर से सुधारगृह भेज दिया गया है।

पानी पीने का दिया झांसा : पाटनकर चौक में शासकीय सुधारगृह है। जहां पर अपराधिक प्रवृति के िकशोर वयीन को सुधारने के हिसाब से रखा जाता है। 26 जून 2024 की दोपहर करीब डेढ़ से पौने दो बजे के दौरान सुधारगृह में निवासरत तीन किशोरों ने वहां की अधीक्षिका को पानी पीने का झांसा देकर रसोई घर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और वहां से भाग निकले।

घटना से हड़कंप मचा रहा : उसके बाद उसी दिन करीब चार बजे अजनी रेलवे क्वार्टर निवासी योगीता सुधाकर काशिकर (37) का दोपहिया वाहन क्र. एमएच 31 बीआर 2899 चोरी किया। उसके बाद चोरी के वाहन से चंद्रपुर जिला के वरोरा निवासी प्रिया हेमंत घूमे (34) की पर्स बैद्यनाथ चौक के पास छीन कर भाग गए। पर्स में एक हजार रुपए की नकदी और मोबाइल फोन था। प्रिया अपनी बेटी को लेकर उसके उपचार के लिए नागपुर आई थी कि यह घटना हो गई। सिलसिलेवार विविध स्थानों पर हुई इन घटनाओं से हड़कंप मचा रहा।

पहले भी हुई है ऐसी घटनाएं : सुधारगृह से भागने की घटनाएं और उसके बाद अपराधिक वारदातों को अंजाम देने की वारदातें पहले भी हुई हैं। िकशोरों के भागने के बाद हुई घटना से पुलिस का भी प्रारंभीक अंदाज यही था कि सुधारगृह से भागे िकशोरों ने घटनाओं को अंजाम दिया होगा। जिससे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस िकशोरों का पीछा करती रही और उन्हें दबोचने में सफलता प्राप्त की।

फुटेज के आधार पर दबोच लिया : इसबीच सुधारगृह प्रशासन ने िकशोरों के गायब होने की शिकायत कपील नगर थाने में दर्ज की थी। अपराध शाखा की यूनिट क्र. 3 की टीम ने बरामद फुटेज के आधार पर किशोरों को दबोच लिया। उनसे चोरी और लूटपाट का माल जब्त िकया और कपील नगर थाने के सुपुर्द िकया था। शुक्रवार की दोपहर अदालत में पेश कर उन्हें वापस सुधारगृह में भेज दिया गया है।

Created On :   29 Jun 2024 10:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story