Nagpur News: कबाड़ संकलन केन्द्र आरंभ, रविवार को सफाई कर्मचारियों का होगा सत्कार

कबाड़ संकलन केन्द्र आरंभ, रविवार को सफाई कर्मचारियों का होगा सत्कार
  • कचरा संकलन के डिब्बों और व्यवस्था का किया जा रहा निरीक्षण
  • निरुपयोगी वस्तु संकलन केंद्र का उद्घाटन
  • परिसर में गंदगी से सुरक्षा को लेकर इंतजाम

Nagpur News महानगरपालिका के स्वच्छ दिवाली- शुभ दिवाली अभियान अंतर्गत नागरिकों के घरों से निकलने वाले कबाड़ और निरूपयोगी सामग्री संकलन के शहर में अनेक स्थान पर केन्द्र बनाएं गए है। शनिवार को मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने मंगलवारी जोन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा महाविद्यालय परिसर के निरुपयोगी वस्तु संकलन केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान मनपा के उपायुक्त विजय देशमुख, उपायुक्त डॉ. गजेंद्र महल्ले, समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। आयुक्त डॉ चौधरी ने संकलन केन्द्र में विलगीकरण में कचरा संकलन के डिब्बों और व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही परिसर में गंदगी से सुरक्षा को लेकर इंतजाम करने का निर्देश भी दिया।

सफाई कर्मचारियों का सत्कार आज : 'स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली' अभियान में 26 से 28 अक्टूबर तक दिवाली सफाई में घरों से निकलने वाले कपड़े, प्लास्टिक बोतल, ई वेस्ट समेत अन्य कचरे को संकलन किया जाएंगा। रविवार 27 अक्टूबर को शहर भर में घरों से प्रतिदिन से कचरा संकलीत करने वाले सफाई कर्मचारियों का सत्कार किया जाएंगा। 28 अक्टूबर को शहर में महापुरूष, स्वातंत्र्य सेनानियों के 59 पुतलों की सफाई की जाएंगी। इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को 'हर घर स्वच्छता के साथ दिवाली' संकल्पना में घरो में दीप सजावट और स्वच्छता रांगोली को बनाया जाएंगा। 25 से 31 अक्टूबर तक मनपा के आईसी समूह के माध्यम से बाजारों और व्यापारी संकुल में 'वोकल फॉर लोकल' और पर्यावरणपूरक दिवाली को लेकर जनजागृती भी की जाएगी।

दहनघाट सफाई में 206 टन कचरा संकलन : शुक्रवार को 'स्वच्छ दिवाली-शुभ दिवाली अभियान में शहर के 20 दहनघाटों की सफाई की गई। अभियान में अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल ने गंगाबाई घाट, अजय चारठानकर ने मोक्षधाम घाट, नारी दहनघाट पर मुख्य अभियंता लीना उपाध्ये, पूनापूर दहनघाट पर अग्निशमन अधिकारी बीपी चंदनखेड़े, मानकापूर दहनघाट पर उपायुक्त रंजना लाड़े और अशोक गराटे समेत सभी प्रमुख अधिकारियों ने सफाई की। इस पूरे अभियान में दहनघाटों से करीब 206 टन कचरे को संकलन किया गया। सफाई में 18 टिप्पर में 90 टन कचरा, 21 टिप्पर में 84 टन जंगली घास और 4 टिप्पर में 32 टन मलबे को हटाया गया।

इन स्थानों पर कबाड़ संकलन की व्यवस्था

लक्ष्मीनगर जोन में 15 स्थान

धरमपेठ जोन में 11 स्थान

हनुमाननगर जोन में 16 स्थान

धंतोली जोन में 13 स्थान

नेहरूनगर जोन में 8 स्थान

गांधीबाग जोन में 11 स्थान

सतरंजीपुरा जोन में 10 स्थान

लकड़गंज जोन में 16 स्थान

आसीनगर जोन में 16 स्थान

मंगलवारी जोन में 16 स्थान


Created On :   26 Oct 2024 11:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story