बीमारी का प्रकोप: मनपा की उपाय योजना का नहीं हो रहा असर , डेंगू, चिकुनगुनिया का संक्रमण बढ़ रहा

मनपा की उपाय योजना का नहीं हो रहा असर , डेंगू, चिकुनगुनिया का संक्रमण बढ़ रहा
  • घर-घर सर्वेक्षण भी आरभ किया गया
  • गंदगी और जलजमाव को लेकर एफआईआर
  • जून माह से लगातार बढ़ रहा आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में डेंगू और चिकुनगुनिया के संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। अगस्त माह के दूसरे सप्ताह तक डेंगू के 38 और चिकुनगुनिया के 137 मरीज हो गए है। शहर में फागिंग और स्प्रे की गतिविधियों के बाद भी कोई लाभ होता नजर नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी ओर ने बीमारियों को लेकर उपाययेाजना बनाने के लिए घर-घर सर्वेक्षण भी आरभ कर दिया है। इस सर्वेक्षण में अब तक 5 लाख 30 हजार से अधिक घरों का सर्वेक्षण कर लिया गया है। इतना ही नहीं खुले प्लाट पर गंदगी और जलजमाव को लेकर एफआईआर करने की प्रक्रिया भी आरंभ की गई है, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी डेंगू और चिकुनगुनिया का संक्रमण थमता नजर नहीं आ रहा है।

5 लाख 30 हजार घरों की जांच : आशा स्वयंसेविकांओ ने बुधवार तक शहर में 5,30,821 घरांे का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। अब तक 21 लाख 68 हजार 710 नागरिकों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई है। सर्वेक्षण के दौरान 19 हजार 300 नागरिकों को बुखार होने की जानकारी मिली है। इनमें से 833 संदिग्धों के नमूनों को रक्त जांच के लिए भेजा गया है। शहर में बड़े पैमाने पर बर्तनो समेत अन्य स्थान पर जलजमाव को पाया गया है। इनमें से 15363 स्थानों पर कूलर, 15038 गमले, 2948 मटके, 2106 टायर, 7154 ड्रम, 2365 पक्षी एवं प्राणियों के बर्तनों में लार्वा को पाया गया है। शहर में जनवरी से मई माह तक चिकुनगुनिया के मरीज नहीं थे, लेकिन जून से अचानक संक्रमण बढ़ गया।

माह चिकुनगुनिया संदिग्ध पाजिटिव

जून - 82 -30

जुलाई- 392 88

20 अगस्त त 678 137

कुल 1152 -255

डेंगू मरीजों की स्थिति

माह डेंगू संदिग्ध पाजिटिव

जनवरी 6 0

फरवरी 22 6

मार्च 8 2

अप्रैल 7 1

मई 20 4

जून 46 8

जुलाई 353 30

20 अगस्त तक 746 38

कुल 1208 89

Created On :   21 Aug 2024 1:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story