Jalgaon News: मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस अवार्ड में इस परिवार को मिला बड़ा सम्मान

  • जैन परिवार को मिला बड़ा सम्मान
  • मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस अवार्ड से सम्मानित

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-25 13:58 GMT

Jalgaon News : मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस अवार्ड' से जैन परिवार को सम्मानित किया गया। मुंबई में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह पुरस्कार जैन इरिगेशन के चेयरमैन अशोक जैन सहित परिवार के सदस्यों को दिया गया। इनकी संस्था ने खेती, सिंचाई और पर्यावरण में खासा कार्य किया। बार्कलेज-हुरुन पुरस्कार के लिए पीढ़ी-दर पीढ़ी व्यवसाय संभाल कर विरासत को आगे बढ़ाने वाले परिवारों की खोज की जाती है। इसके बाद व्यवसाय की उत्कृष्टता, दीर्घकालिक सफलता के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर उद्योजकों की सूचि तैयार होती है। जिसका मुख्यालय लंदन, इंग्लैंड में है. बार्कलेज यह संस्था 40 से अधिक देशों में कार्यरत है।

बार्कलेज-हुरुन पुरस्कार समारोह में भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था को आर्थिक दृष्टि से समृद्ध करने वाले, महत्वपूर्ण परिवारों को स्थान दिया गया। इस कार्यक्रम में बजाज ग्रुप के बजाज परिवार, यूपीएल ग्रुप के श्रॉफ परिवार, पीरामल ग्रुप के पीरामल परिवार, पारले प्रोडक्ट्स के चौहान परिवार, मुथूट फाइनेंस के जॉर्ज मुथूट परिवार, आइनॉक्स के जैन परिवार और अन्य परिवारों कों भी सम्मानित किया गया। बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट हुरुन इंडिया द्वारा प्रदान किया जाने वाला 'मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिझनेस अवार्ड' प्राप्त करने के बाद परिवार ने संस्था का आभार जताया। 

Tags:    

Similar News