भोपाल: मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय में आठ सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

  • सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल और सम्मान पत्र से नवाजा गया।
  • कार्यक्रम में विभिन्न कर्मचारी संघों के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शामिल हुए, और संचालन अशोक कुमार ने किया।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-31 15:35 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय गौतम नगर के आठ अधिकारी कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति संबंध सम्मान समारोह किया गया जिसमें अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा विभागीय समिति लोक शिक्षण संचालनालय के पदाधिकारी ने संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जो अधिकारी कर्मचारी सेवा निवृत हुए उनमें से रिजवी साहब संयुक्त संचालक मोहम्मद ताहिर, सहायक अधीक्षक एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता जयंत पाराशर, अर्चना शर्मा, अर्चना भगोलीवाल सुमन बनाकर संतराम पांडे को भावभीनी विदाई के साथ-साथ सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संचालक केके द्विवेदी एवं डीएस कुशवाहा के साथ-साथ अपर संचालक संजय कुमार एवं लोक शिक्षण संचालनालय के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वप्रथम संचालक द्वारा सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया साथ ही संचालनालय के संयुक्त मोर्चा विभाग की समिति के पदाधिकारी ने भी स्वागत एवं सम्मान पत्र तथा शाल श्रीफल से स्वागत किया। तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों में प्रशंसा की। सहायक अधीक्षक मोहम्मद ताहिर सब जो कर्मचारी नेता के साथ-साथ अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारी भी थे तथा संचालनालय के कर्मचारियों में एक सूत्र में रखकर विश्वास में लिया उनके बारे में भी विस्तार से बात कही गई। गरिमा में सेवानिवृत विदाई समारोह में नवनियुक्त संयुक्त मोर्चा विभाग की समिति के अध्यक्ष सुरेश बाथम कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश शुक्ला लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश सोम कुमार अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक साकेत राज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश जाट जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवाजी दुपारी पक्ष के अध्यक्ष जयशंकर गोहिया वरिष्ठ कर्मचारी नेता विभागीय प्रमोद शर्मा राजेश शर्मा विजय लोधी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार व्हेन संभागीय अध्यक्ष अजक्स के द्वारा किया गया।

Tags:    

Similar News