खेत में काम कर रहे मजदूर दहशत में: मोहरी गांव के खेत में मधुमक्खियों के हमले में किसान की मृत्यु

मोहरी गांव के खेत में मधुमक्खियों के हमले में किसान की मृत्यु
  • खेत में धान फसल के कृषि कार्य करने गए था किसान
  • खेत में बैठा था किसान तभी मधुमक्खियों का हमला
  • महिला मजदूर खेत से भाग गई

डिजिटल डेस्क, पवनी (भंडारा)। खेत में फसल का जायजा लेने गए किसान पर मधुमक्खियों ने किए हमले में किसान की मृत्यु हुई। घटना गुरुवार 12 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे के दौरान मोहरी गांव के खेत परिसर में हुई। मृतक का नाम पवनी निवासी रवींद्र महादेव माथुरकर (52) है।

रवींद्र माथुरकर की तहसील के मोहरी गांव में खेती है। खेत में धान फसल के कृषि कार्य करने गए मजदूरों पर ध्यान रखने के लिए रवींद्र खेत में गया। इस दौरान वह खेत में बैठा था। अचानक रवींद्र पर मधुमक्खियों ने हमला किया। जिसमें रवींद्र की मृत्यु हो गई। मधुमक्खियों को देख कृषि कार्य कर रही महिला मजदूर खेत से भाग गई। पवनी पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज की गई है। अचानक हुई इस घटना के कारण गांव में शोक का माहौल है। रवींद्र की मृत्यु के पश्चात पत्नी, एक लड़का, एक लड़की ऐसा आप्त परिवार है।

पुल पर दोपहिया खड़ी कर युवक ने नदी में लगाई छलांग : तुमसर (भंडारा).पार्सल वितरण का काम करने वाले युवक ने माडगी के वैनगंगा नदी के पुराने पुलिया पर दोपहिया खड़ी कर नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की। घटना गुरुवार, 12 सितंबर को दोपहर 3 बजे के दौरान घटित हुई। मृतक का नाम तुमसर निवासी शांतनु (पिकू) चाचीरे (25) है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुमसर निवासी शांतनु (पिकू) चाचीरे (25) पार्सल वितरण का काम करता था। वह इसके पहले ग्राम देव्हाड़ी में निवासी थे। पहले वह डीजे बजाने वाले मंडल की ओर काम करता था। फिलहाल वह तुमसर शहर में रहता था। गुरुवार, 12 सितंबर को दोपहर शांतनु अपने दोपहिया क्र. एम.एच.36 ए.जे. 2068 से माडगी के पुराने पुलिया के पास पहंुचा। वहां उसने अपनी दोपहिया खड़ी की और नदी में छलांग लगाई। यह देख पुल पर आवाजाही कर रहे नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने इस बात की जानकारी तुमसर पुलिस को दी। जिसके पश्चात तुमसर पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुची। शांतनु ने नदी में कूदकर खुदकुशी क्यों की इसकी जांच तुमसर पुलिस कर रही है।

Created On :   13 Sept 2024 9:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story