जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ अन्याय हुआ है- राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा- हिंदुस्तान की हिस्ट्री में 1947 के बाद बहुत सारी यूनियन टेरिटरी को स्टेट बनाया गया। स्टेस्ट को बांटा गया। आंध्र प्रदेश से तेलंगाना बना, बिहार में से झारखंड, मध्य प्रदेश में से छत्तीसगढ़। लेकिन पहली बार इंडिपेंडेंस के बाद एक स्टेट को यूनियन टेरिटरी में बदला गया। वो जम्मू-कश्मीर के साथ हुआ है। मैं यह कहना चाहता हूं कि यह आपके साथ अन्याय है। आपका लोकतांत्रिक हक छीन आपसे छीन लिया गया है। आज जम्मू-कश्मीर को जम्मू-कश्मीर के लोग नहीं चलाते हैं। आज जम्मू-कश्मीर को दूसरे स्टेट के लोग चलाते हैं। हमने सोचा था कि चुनाव से पहले आपको स्टेटहुड वापस मिल जाएगा। सही तरीका यही था कि पहले स्टेटहुड दो फिर चुनाव कराओ। अब ठीक है पहले चुनाव करा दिया, मगस हम चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी आपका जो लोकतांत्रिक हक है और जम्मू-कश्मीर का स्टेटहुड आपको वापस मिले।

Update: 2024-09-25 08:14 GMT

Linked news