Garden of Europe: ‘गार्डन ऑफ यूरोप’ कैंपेन को यूरोपीय संघ द्वारा किया गया सह-वित्तपोषित यूरोप के बेहतरीन सेब और किवी को लाएंगे भारत

‘गार्डन ऑफ यूरोप’ कैंपेन के बारे में अधिक जानकारी तथा इन उत्कृष्ट उत्पादों में अपनी रूचि व्यक्त करने के लिए विज़िट करें www.appleandkiwi.eu.

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-05 12:12 GMT

ग्रीस के एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव ऑफ नेपोली एग्रीनियो तथा एसोसिएशन ऑफ पॉलिश फ्रूट्स एण्ड वैजीटेबल्स डिस्ट्रीब्यूटर्स ‘फ्रूटयूनियन’ के संघ ने भारत में यूरोपीय संघ द्वारा सह-वित्तपोषित कैंपेन ‘गार्डन ऑफ यूरोप’ के लॉन्च की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य भारतीय उपभेक्ताओं को पौलेंड के यूरोपीय सेबों तथा ग्रीस की यूरोपीय किवी के बेहतरीन स्वाद एवं उत्कृष्ट गुणवत्ता का अनुभव प्रदान करना है। 

‘गार्डन ऑफ यूरोप’ कैंपेन एक 3 वर्षीय परियोजना (2024-27) है, जो भारत, इंडोनेशिया एवं अन्य बाज़ारों में पौलेण्ड के यूरोपीय सेबों तथा ग्रीस की यूरोपीय किवी के बारे में जागरुकता बढ़ाने और पहुंच बढ़ाने में योगदान देगी।

इन देशों को निर्यात बढ़ाना तथा फलों की उच्चगुणवत्ता, सुरक्षामानकों एवं पोषण के फायदों के बारे में जागरुकता बढ़ाना इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है।

इन उद्देश्यों को हासिल करने के लिए यह कैंपेन यूरोपीय उत्पादों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं सुरक्षा के सख्त मानकों, इन्हें उगाने में अपनाई जानेवाली स्थायी कृषि प्रथाओं तथा यूरोपीय किवी एवं सेब के पोषक गुणों पर रोशनी डालेगा।

कैंपेन के तहत कई गतिविधियां की जाएंगी जैसे लक्षित देशों में पीआर कार्यालय स्थापित करना, वेबसाईट बनाना, सोशल मीडिया पर मौजूदगी बढ़ाना, प्रमोशनल मर्चेन्डाइज़ वितरित करना, प्रमोशनल वीडियो बनाना, कारोबार मेलों में हिस्सा लेना, बी2बी बैठकों का आयोजन, यूरोप के अध्ययन दौरे का आयोजन तथा उपभोक्ताओं एवं उद्योग जगत के हितधारकों को इन उत्पादों केअनुभव का मौका देना।

 

उम्मीद है कि इस कैंपेन से यूरोपीय किवी और सेब की मांग बढ़ेगी, और यूरोपीय संघ के फलों की विश्वस्तरीय लोकप्रियता बढ़ेगी ।साथ ही इससे यूरोपीय उत्पादों के बारे में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा और लक्षित बाज़ारों में इन फलों की मांग बढ़ने से विविध एवं स्थायी निर्यात रणनीति कोअंजाम दिया जा सकेगा।

‘गार्डन ऑफ यूरोप’ कैंपेन के बारे में अधिक जानकारी तथा इन उत्कृष्ट उत्पादों में अपनी रूचि व्यक्त करने के लिए विज़िट करें www.appleandkiwi.eu तो यूरोप के इन स्वादिष्ट सेब और किवी का लुत्फ़ भारत में उठाने के लिए हमारे साथ जुड़ें।

यूरोपीय संघ ने धन उपलब्ध कराया। व्यक्त किए गए विचार और राय पूरी तरह से लेखक के हैं और जरूरी नहीं कि वे यूरोपीय संघ या यूरोपीय अनुसंधान कार्यकारी एजेंसी (REA) का प्रतिनिधित्व करते हों। न तो यूरोपीय संघ और न ही अनुदान देनेवाले प्राधिकारी को उनके लिए जवाबदेह ठहराया जा सकता है।

यूरोपीय संघ द्वारा सह-वित्तपोषित। यूरोपीय संघ उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादों को बढ़ावा देनेवाले अभियानों का समर्थन करता है दुनियाभर में उपलब्ध प्रमाणित उच्च-मानक की गुणवत्ता अब आपके नज़दीक उपलब्ध।

सीधे यूरोप से आनेवाले उत्पादों का आनंद उठाएं! 

यूरोपीय संघ द्वारा सह-वित्तपोषित।

https://www.instagram.com/gardenofeurope_in_id

https://www.facebook.com/profile.php?id=61560115815882

https://www.youtube.com/channel/UCTJsEX3cLRGio2X4T-cxEow

Tags:    

Similar News