सुरक्षित एसयूवी: Tata Curvv को क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग, इन सेफ्टी फीचर्स से लैस है ये कूप एसयूवी

  • भारत एनकैप ने कर्व का क्रैश टेस्ट किया है
  • टाटा मोटर्स नए एटलस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है
  • कर्व आइस और कर्व ईवी को 5 स्टार रेटिंग

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-17 09:03 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही में भारत में अपनी बहुचर्चित कूप एसयूवी कर्व (Curvv) को लॉन्च किया था। वहीं, लॉन्च के तीन महीने के अंदर ही इस एसयूवी ने क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल कर ली है। दरअसल, भारत एनकैप ने टाटा की सफारी, हैरियर के बाद में नई नेक्सॉन और कर्व का क्रैश टेस्ट किया है।

बता दें कि, यह एसयूवी पेट्रोल- डीजल और इलेक्ट्रिक अवतार में आती है और यह टाटा मोटर्स नए एटलस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। क्रैश टेस्ट में कर्व आइस (कर्व पेट्रोल-डीजल) और कर्व ईवी को 5 स्टार रेटिंग दी गई। कौन से सेफ्टी फीचर्स से लैस है ये एसयूवी आइए जानते हैं...

क्रैश टेस्ट में रेटिंग

टाटा कर्व के आइस मॉडल को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) कैटिगरी में 32 में कुल 29.50 पॉइंट मिले। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) कैटिगरी में कुल 49 में से 43.66 पॉइंट मिले। भारत एनकैप ने टाटा कर्व को एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग प्रदान की है।

वहीं, टाटा कर्व ईवी ने भी क्रैश टेस्टिंग में शानदार प्रदर्शन किया। इस ईवी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में 30.81 पॉइंट मिले। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) कैटिगरी में कर्व ईवी ने 49 में से 44.83 पॉइंट हासिल किए। इन स्कोर के आधार पर टाटा कर्व ईवी को एडल्ट सेफ्टी और चाइल्ड सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली।

मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर्स

टाटा कंपनी की लगभग सभी एसयूवी एंड कार 5 स्टार रेटिंग के साथ आती हैं, जिनमें अब नई नवेली कर्व भी शामिल हो गई है। क्योंकि, इसमें कई सारे बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कर्व आइस और ईवी दोनों में ही 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। सभी सीटों में 3 पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर भी मिलते हैं।

इसके अलावा इनमें 360-डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS के तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ईबीडी के साथ एबीएस, सभी चार डिस्क ब्रेक, TPMS और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर मिलते हैं।

Tags:    

Similar News