उपलब्धि: Mahindra XUV 700 को मिला लोगों का भरपूर प्यार, 3 साल से कम समय में बिक गईं 2 लाख यूनिट

  • 21 महीनों में XUV700 की 100,000 यूनिट की बिक्री हुई
  • 33 महीनों में इसकी बिक्री 200,000 यूनिट तक पहुंच गई
  • इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपए है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-27 12:25 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की एक्सयूवी 700 काफी पॉपुलर है। लॉन्च होने बाद से ही इसे ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब इस एसयूवी ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, कंपनी ने महिंद्रा ने आज घोषणा की है कि उसकी XUV700 ने लॉन्च के तीन साल से भी कम समय में 200,000 यूनिट की बिक्री को पार कर लिया है।

Mahindra XUV 700 की इस बड़ी उपलब्धि पर कंपनी ने इसे दो नए डीप फॉरेस्ट और बर्न्ट सिएना (XUV700 एक्सक्लूसिव) कलर ऑप्शन में पेश किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स...

कुल बिक्री

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ने 21 महीनों में XUV700 की 100,000 यूनिट की बिक्री की। वहीं 33 महीनों में इसकी बिक्री 200,000 यूनिट तक पहुंच गई। बता दें कि, Mahindra XUV700 को भारत में अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था।

कितनी है कीमत

महिंद्रा XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपए से शुरू होती है, जो कि इसके टॉप वेरिएंट 26.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

जनवरी 2024 में किया अपडेट

महिंद्रा ने इस साल की शुरुआत में इसे कुछ नए फीचर्स के साथ नेपोली ब्लैक कलर में पेश किया था। इसी के साथ एसयूवी को AX5 सिलेक्ट, MX 7-सीटर और ब्लेज एडिशन जैसे नए किफायती वेरिएंट भी मिले थे।

दमदार फीचर्स है लैस

इस एसयूवी में जनवरी में फ्रंट सीट्स और मेमोरी ORVMs जैसे फीचर्स दिए गए थे। इसके अलावा इसमें एलेक्सा बिल्ट-इन फंक्शनलिटी, लेवल-2 ADAS और डुअल 10.3-इंच HD सुपरस्क्रीन जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलते हैं।

सुरक्षित एसयूवी का खिताब

खास बात यह भी महिन्द्रा की इस एसयूवी में ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी हासिल की है, जिसमें वयस्क यात्रियों की सुरक्षा में पांच स्टार और बच्चों की सुरक्षा में चार स्टार मिले थे।

इंजन और पावर

इस एसयूवी में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। पेट्रोल इंजन 200bhp की पावर देता है। जबकि डीजल इंजन वेरिएंट के आधार पर 155bhp या 185bhp की पावर जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक शामिल हैं। इसके अलावा एक वैकल्पिक AWD भी उपलब्ध है।

Tags:    

Similar News