जब दरोगा के कंधे पर अचानक आकर बैठा बंदर, वीडियो में देखें फिर आगे क्या हुआ

डिजिटल डेस्क, पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की सदर कोतवाली में सोमवार को एक मजेदार घटना हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो एक दरोगा के कंधे पर बैठे बंदर का है। वीडियो में बंदर उनके कंधे पर बैठा है और उनके सर पर हाथ फेर रहा है। इस घटना की वहां मौजूद लोगों में से किसी एक ने वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
पीलीभीत में शहर कोतवाल के कंधे पर बैठ गया बंदर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,@Uppolice pic.twitter.com/QG83jhoSoK
— Imran Abbas (@imranabbas_TN) 8 October 2019
दरअसल, यह घटना 7 अक्टूबर को पीलीभीत की सदर कोतवाली में हुई। जहां दोपहर को सदर कोतवाली कार्यालय में प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी अपने कामकाज में लगे हुए थे, तभी एक बंदर अचानक आकर उनके कंधे पर बैठ गया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस वालों ने उसे उनके कंधे से हटाना की कोशिश की, लेकिन कोतवाल ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। वीडियो में यह दिखाई दे रहा कि, बंदर बहुत देर तक कोतवाल के कंधे पर बैठा रहा और उनके सर पर हाथ फेरता रहा। कुछ देर बाद वह उनके कंधे से खुद ही उतर कर वहां से भाग गया। बंदर की यह हरकत देख पुलिस वाले भी कुछ समय के लिए डर गए थे।
शहर कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने कहा कि, सोमवार को कोतवाली में बैठकर कामकाज कर रहा था, तभी एक बंदर सिर पर बैठ गया। डर तो लगा कहीं काट न ले, लेकिन चुप-चाप बैठकर में अपना काम करता रहा। जिस कारण बंदर खुद ही कंधे से हट कर भाग गया।
बताया जा रहा है कि, बंदर के बाहर निकलते ही एक लड़की उसे देखकर भागने लगी। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, बंदर ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।
Created On :   9 Oct 2019 3:01 PM IST