वायरल वीडियो: सांप को कर रहा था तंग, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

डिजिटल डेस्क। अगर आप किसी जीव-जानवर को बिना वजह परेशान करते हैं और ये सोंचे कि वो कुछ नहीं कर सकता तो ये आपकी बहुत ही बड़ी भूल होगी। यूं तो जब तक सांप को कोई छेड़े नहीं तब तक वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन जहां आपने सांप को जरा भी छेड़ा तो फिर वो छोड़ता भी नहीं। एक ही ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का सांप को तंग करने की कोशिश कर रहा है लेकिन लड़के की ये कोशिश उस पर ही भारी पड़ गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का एक सांप को हाथ में पकड़े हुए है और बार-बार सांप पर फुंफकार मारकर उसे काटने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहा है। जहां लड़का सांप को धील देता है, सांप ने भी मौका पाते ही लड़के के सर को अपने मुंह में ऐसे दबाया कि लड़का छुड़ा नहीं पाया।
इस वीडियो को फेसबुक पर "रेपटाइल हंटर" दूारा 19 नवंबर को शेयर किया गया है। जिसे अब तक चार लाख 64 हजार बार देखा जा चुका है और करीब चार हजार लोग इसे शेयर भी कर चुके हैं। साथ ही वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट भी किए हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, "सांप के साथ प्यार से पेश आना चाहिए, मुझे उम्मीद है इससे आपको सबक मिल गया होगा"।
Created On :   25 Sept 2019 10:06 AM IST