इस घड़ी में कभी नहीं बजते 12
- इस घड़ी में कभी नहीं बजते 12
- यहां के लोगों को 11 नंबर से है बेहद लगाव
डिजिटल डेस्क, स्विटजरलैंड। हमारे जीवन में 12 अंक का कितना महत्व है इसका अंदाजा हम अपने देश में कही जाने वाली कहावतों और गाए जाने वाले गानों से लगा सकते हैं। अगर आपको पता चले कि एक घड़ी ऐसी है जिसमें कभी 12 नहीं बजते, तो आपको सुनकर बड़ा ही अजीब लगेगा लेकिन ये बात पूरी तरह सही है। ये घड़ी स्विटजरलैंड के एक शहर सोलोथर्न में है, ये शहर बेहद खूबसूरत है। इस शहर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां के लोगों को 11 नंबर से काफी लगाव है, यहां की जो भी चीजे हैं उनका डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमता रहता है।

लोगों का 11 नंबर के प्रति इतने लगाव के पीछे पौराणिक मान्यता है। जिसके अनुसार, एक समय में सोलोर्थन के लोग काफी मेहनत करते थे। इसके बाद भी उनकी जिंदगी में खुशियां नहीं थी। इस बीच यहां की पहाड़ियों से एल्फ आने लगे और उन लोगों का हौसला बढ़ाने लगे। एल्फ के आने से वहां के लोगों के जीवन में खुशहाली आने लगी। आपको बता दें कि जर्मनी भाषा में एल्फ का मतलब 11 होता है, इसलिए यहां के लोगों ने एल्फ को 11 नंबर से जोड़ दिया। उनके एहसानों को याद करने के लिए यहां के लोगों ने 11 नंबर को महत्व देना शुरू कर दिया।

सबसे खास बात यहां की वो घड़ी है, जिसमें कभी 12 नहीं बजते। इस शहर के टाउन स्क्वेयर पर एक घड़ी लगी है। उस घड़ी में घंटे के सिर्फ 11 अंक ही हैं। नंबर 12 उसमें से गायब है।

11 नंबर के प्रति यहां के लोगों में बेहद लगाव है, यहां के लोगों के जीवन में भी 11 नंबर का खास महत्व है। जिसके चलते यहां पर लोग हर 11वें जन्मदिन को खास तरह से सेलेब्रेट करते हैं। जन्मदिन के अवसर पर दिए जाने वाले तोहफे भी 11 नंबर से जुड़ा होता है। जैसे ऑफी बीयर यानी बीयर 11, 11-आई चॉकोलेड।

यहां चर्चों और चैपलों की संख्या भी 11-11 ही है। संग्रहालय, ऐतिहासिक झरने, और टावर भी 11 नंबर के हैं। यहां तक की यहां के सेंट उर्सूस के मुख्य चर्च में भी आपको 11 नंबर के प्रति लोगों का प्यार नजर आ जाएगा। आपको बता दें कि ये चर्च भी 11 साल में ही बनकर तैयार हुआ था। यहां तीन सीढ़ियों का सेट है जिसके हर सेट में 11 पंक्तियां, 11 दरवाजे, 11 घंटियां और 11 वेदियां हैं।
Created On :   12 April 2019 4:00 PM IST