कोलकाता में सोने से बनाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा, कीमत जानकार रह जाएंगे हैरान

- 50 किलो सोने से तैयार हुई मां दुर्गा की मूर्ति
- कई ज्वैलर्स मिलकर मूर्ति निर्माण के लिए दिया सोना
- सोने से तैयार इस मूर्ति की ऊंचाई 13 फीट है
डिजिटल डेस्क। नवरात्रि को लेकर देश के कोने कोने में तैयारियां जोरों पर हैं। जहां झांकी समीतियों द्वारा पंडाल बनाने का का काम शुरु कर दिया गया है, तो वहीं मूर्तिकार देवी की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि कोलकाता में 50 किलो सोने से मां दुर्गा की मूर्ति तैयार की गई है। इस प्रतिमा की कीमत 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
मूर्ति में लगा 50 किलो सोना
इस मूर्ति की ऊंचाई 13 फीट है। इसमें 50 किलो सोना लगा है। आपको बता दें कि वर्तमान में प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 40,000 रुपए है। वहीं भक्तों ने मां दुर्गा की इस प्रतिमा का निर्माण सोने से कराया है। जिसके चलते इसकी कीमत 20 करोड़ रुपए है। इस मूर्ति को पंडाल में 4 अक्टूबर से स्थापित किया जाएगा और 4 दिनों तक दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा।
ज्वैलर्स देंगे सोना
जानकारी के मुताबिक इस बार नवरात्रि में संतोष मित्र स्क्वेयर दुर्गोत्सव समिति ने मां दुर्गा की मूर्ति सोने की बनवाई है। खास बात यह कि इस मूर्ति को बनाने के लिए पूजा समिति के किसी आयोजक ने पैसे नहीं दिए हैं। बल्कि इसके लिए कई ज्वैलर्स ने मूर्ति के लिए सोना देने की बात कही है, जो मूर्ति के वसर्जन के बाद वापस ले लिया जाएगा।
दिखेगी मां दुर्गा की भव्यता
आपको बता दें कि कोलकाता में भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। हालांकि माता का दरबार पूरे देश के कोने कोने में सजता है, लेकिन जिस तरह मंगलूर्ति गणेश की भव्यता महाराष्ट्र में दिखाई देती है। वैसे ही मांग दुर्गा की झांकियां कोलकाता में खास तौर पर पहचानी जाती हैं। यहां पंडालों में मां दुर्गा को विराजमान करते हैं और देश विदेश से दर्शन के लिए श्रद्वालू पहुंचते हैं।
Created On :   26 Sept 2019 4:44 PM IST