फ्रांसीसी इंवेटर जपाटा इंग्लिश चैनल को फ्लाईबोर्ड से पार करने वाले दुनिया के पहले शख्स बने

डिजिटल डेस्क। फ्रांस के 40 वर्षीय आविष्कारक फ्रैंकी जपाटा ने बीते रविवार को पहली बार फ्लाइबोर्ड से इंग्लिश चैनल को 23 मिनट में 35 किमी हवा में उड़कर सफलतापूर्वक पार कर लिया है। ऐसा कहा जाता है कि इंग्लिश चैनल पार करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल काम है। जपाटा ऐसा करने वाले पहले शख्स बन गए है।

बता दें कि पिछले महीने पेरिस में हुए बैस्टील दिवस के परेड में फ्रैंकी जपाटा ने होवरबोर्ड से उड़ान भरी थी, जिसमें उन्होंने अपने आधुनिक फ्लाइबोर्ड का प्रदर्शन किया था। इस तकनीक को देखकर फ्रांस की सेना ने इसे अपने लिए भी विकसित करने की मांग की है।

जपाटा ने यह उड़ान फ्रांस के सैन्गेटे से उड़कर डोवर के व्हाइट क्लिफ्स पर पहुंचकर पूरी की। उन्होंने फ्लाइबोर्ड में ईंधन के रूप में केरोसिन का इस्तेमाल किया। हालांकि इससे पहले भी वह एक कोशिश कर चुके हैं, लेकिन बीच में ही ईधन खत्म होने के कारण वे समुद्र में गिर गए थे। फ्रैंकी जपाटा ने इस यंत्र का आविष्कार खुद ही किया है। जिसका नाम जेट पावर बोर्ड रखा है।
Created On :   6 Aug 2019 2:32 PM IST