अजब गजब: गुस्से में फन फैलाए बैठा था कोबरा, गाय के प्यार से चाटने पर शांत हुआ सांप

- गुस्से वाला कोबरा गाय को देखकर शांति से चला गया
- ये था वीडियो में
- लोगों ने दी प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बहुत से वीडियोज वायरल होते रहते हैं। जिसमें से कई तो हमारे मन में बस जाते हैं। ऐसी ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिसमें एक सांप गुस्से में फन फैलाए बैठा है। वैसे आपने देखा होगा कि किंग कोबरा थोड़ा अग्रेसिव नेचर का होता है। सांपों को ऐसा जीव माना जाता है, जिसके जहर से बड़े से बड़ा जानवर भी मारा जा सकता है। जैसे ही सांपों की बात होती है तो बहुत से लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। एक वायरल हो रहे वीडियो में एक सांप को एक गाय प्यार से चाट रही होती है।
क्या था वीडियो में?
वायरल हो रहे वीडियो में एक किंग कोबरा गुस्से में अपने फन फैलाए बैठा होता है। उसके सामने एक गाय चर घास चर रही होती है। दोनों एक दूसरे को देखते हैं और कोबरा अपना फन फैलाए गाय की तरफ बढ़ रहा होता है। तो गाय डरने की जगह सांप को चाटने लगती है। जिसके बाद कोबरा पीछे हटने लगता है। दोनों में से कोई भी डरा हुआ नहीं लग रहा था।
The interest this cow has for this snake[ murluwala.sapera]pic.twitter.com/Xb7mqkSF1w
— Massimo (@Rainmaker1973) October 11, 2024
यह भी पढ़े -सिर्फ 100 रुपये में मिलने वाला है ब्रिटेन का घर, जानें क्या है इसके पीछे का कारण
वीडियो हो रहा वायरल
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, इस गाय को इस सांप में कितनी दिलचस्पी है। इस वीडियो पर हजारों व्यूज आए हैं। साथ ही कमेंट्स भी आए हैं। जिसमें एक ने कहा कि सांप आमतौर पर आक्रामक नहीं होते हैं। वहीं दूसरे ने लिखा कि इस तरह की वीडियो कभी नहीं देखी, ये काफी दिलचस्प है। वहीं और लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बहुत ही अनोखा वीडियो है।
Created On :   13 Oct 2024 3:13 PM IST