अजब गजब: अगर आपके पीछे भी भागते हैं कुत्ते, तो भागने के बजाय समझें उनके व्यवहार को, ये हो सकती है वजह

अगर आपके पीछे भी भागते हैं कुत्ते, तो भागने के बजाय समझें उनके व्यवहार को, ये हो सकती है वजह
  • कुत्ते आपके नहीं बल्कि आपके वाहनों के टायर के पीछे भागते हैं
  • कुत्तों के व्यवहार पर ध्यान दें
  • व्यवहार पहचान लेने से दुर्घटना से बच सकते हैं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कई बार आपने देखा होगा कि कार, बाइक, स्कूटर या साइकिल चलाते समय कुत्ते आपके पीछे भागने लगते हैं। यह व्यवहार बहुत ही खतरनाक लगता है साथ ही अक्सर एक्सिडेंट्स का कारण बनता है। क्योंकि लोग अपने वाहनों की स्पीड तेज कर लेते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोगों को मालूम होगा कि कुत्ते आपके पीछे क्यों भागते हैं।

व्यवहार को समझिए

कुत्तों को इंसानों के प्रति बहुत ही वफादार माना जाता है। हालांकि, वे आक्रामक हो सकते हैं और वाहनों का पीछा कर सकते हैं जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा पीछा करते हुए कुत्ते पूरी स्पीड से भागते हैं और जोर से भागते हैं। ऐसे में अगर आप गिर जाते हैं या आपका कपड़ा उनके मुंह में आ जाता है तो वो हमला कर देते हैं।

जिसमें साइंस कहता है कि इस व्यवहार के पीछे मुख्य कारण ड्राइवर नहीं बल्कि वाहन के टायर होते हैं। कुत्तों में गंध की असाधारण फीलिंग होती है और वो होती है टायर पर दूसरे कुत्तों की महक। जिससे कुत्तों का आक्रामक साइड ट्रिगर्ड हो जाता है।

कैसे बच सकते हैं इस व्यवहार से?

अगर आपके आस पास भी कुत्ते आपकी गाड़ी के पीछे भागते हैं तो इसका मतलब है कि गाड़ियां आपके इलाके की नहीं हैं। इसे समझने से आपको मदद मिलती है इससे बचने के लिए। जैसे कि कुछ खास रास्तों से बचना या ऐसे समय में गाड़ी चलाना जब आस पास आवारा कुत्ते कम हों।

ऐसा लग सकता है कि कुत्ते खास तरीके से आपको निशाना बना रहे हैं। आमतौर पर आपके टायरों की गंध उनके आक्रामक व्यवहार को ट्रिगर करती है। जिसे समझकर और उचित उपाय ढूंढ कर आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। साथ ही सड़क पर अपने और दूसरों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कर सकते हैं।

Created On :   11 Sept 2024 12:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story