अजब गजब: एंप्लॉय की शादी के लिए दो दिन की लीव को बॉस ने किया रिजेक्ट, बताए ऐसे कारण कि लोगों को भी लगा बुरा

एंप्लॉय की शादी के लिए दो दिन की लीव को बॉस ने किया रिजेक्ट, बताए ऐसे कारण कि लोगों को भी लगा बुरा
  • एंप्लॉय की शादी के लिए दो दिन की लीव को बॉस ने किया रिजेक्ट
  • कारणों को सुनकर लोगों को लगा बुरा
  • लोगों ने दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई कर्मचारियों को देखा होगा कि लीव ना मिलने पर काफी दुखी होते हैं। साथ ही कई कर्मचारियों को छुट्टी ना मिलने पर मूड खराब हो जाता है। लेकिन आप क्या करेंगे अगर आपका बॉस आपकी शादी के लिए दो दिन की छुट्टी देने से मना कर दे। तो आपको हो सकता है बहुत ज्यादा गुस्सा आए। ऐसा ही एक कंपनी में हुआ है। जिसके बाद लोग उस टॉक्सिक बॉस को क्रिटिसाइज कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये बात कर्मचारी ने नहीं बल्कि कंपनी के सीईओ ने सोशल मीडिया पर अपने एक्सक्यूज के साथ शेयर किया है।

क्या है पूरा मामला?

मामला ये है कि एक ब्रिटिश मार्केटिंग कंपनी में एक एंप्लॉय की शादी थी। जिसके लिए उस एंप्लॉय ने दो दिन की छुट्टी मांगी थी। तो कंपनी की सीईओ ने उसकी लीव रिजेक्ट कर दी थी। जब मामला बढ़ा तो अपने आपको सही ठहराने के लिए सीईओ ने थ्रेड्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उस एंप्लॉय ने पहले ही ढाई हफ्ते की छुट्टी ले ली थी और अपनी जगह पर काम करने वाले एंप्लॉय को कुछ सिखाया भी नहीं था। ऐसे में अगर वो छुट्टी लेती तो कंपनी के दो प्रोजेक्ट्स लटक जाते। सीईओ का कहना था कि, उसने महिला को छुट्टी इसलिए नहीं दी क्योंकि अगर उसको छुट्टी दे देते तो उसकी जगह पर काम करने के लिए कोई नहीं था। अगर उसको लीव चाहिए तो वो अपना रिप्लेसमेंट ढूंढे और उसको ट्रेन करे लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।


यह भी पढ़े -इंग्लैंड के एक गांव में आ रहीं रहस्यमयी चिट्ठियां, चिट्ठी पढ़कर गांव छोड़ रहे हैं लोग, जानें क्या है ऐसा जो लोगों को कर रहा मजबूर

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

लॉरेन की बातें सुनकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आलोचना की। साथ ही कई लोगों ने बॉस को टॉक्सिक कहते हुए ऐसे लोगों के साथ कौन ही काम करना पसंद करेगा जो कर्मचारी की हितों का ही ख्याल नहीं रख रहा हो। वहीं कुछ अन्य लोगों ने सवाल किए कि किसी को सिखाने की जिम्मेदारी कंपनी के एंप्लॉय की कैसे हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों ने मजाक उड़ाते कहा कि, अगर आपकी कंपनी का प्रोजेक्ट दो दिन किसी एक एंप्लॉय की वजह से रुक रहा है तो ये कंपनी की सबसे बड़ी विफलता है।

Created On :   23 Oct 2024 7:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story