महाराजबाग: तेंदुए की अलग-अलग अदाएं पर्यटकों को कर रही आकर्षित, देखने वाले भी दंग

  • कैमरे की नजर तेंदुए की अलग-अलग अदाओं पर पड़ी
  • ख़ूबसूरत इतिहास के साथ ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल

डिजिटल डेस्क, नागपुर. उपराजधानी के महाराज बाग में तेंदुए की अलग-अलग अदाएं पर्यटकों को खबू आकर्षित कर रही है। जिसे देखने के लिए पर्यटक आ रहे हैं। इसी बीच हमारे कैमरे की नजर तेंदुए की अलग-अलग मुद्राओं पर पड़ी। वैसे नागपुर हमारे देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। इसी वजह से यहां देश भर से लोग घूमने आते हैं। आप भी यदि यहां घूमने का विचार बना रहे हैं, तो इस जगह ज़रूर आना चाहिए। महाराज बाग यहां बहुत ही ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह कभी भोंसले राजाओं के द्वारा बनाया गया एक बहुत ही मनमोहक पार्क था। जिसे बाद में एक वनस्पति उद्यान और चिड़ियाघर के रूप में पुनर्निर्मित किया गया और महाराज बाग़ और जू का नाम दिया गया। इस पार्क में आपको वनस्पतियों और जीवों की कई दुर्लभ प्रजातियाँ देखने को मिल जाएगी। प्रकृति से यदि आपको प्रेम है तो इस जगह पर ज़रूर जाना चाहिए।

नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य

इसके अलावा नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस जगह पर देश और दुनिया भर से सैलानी आते हैं। इस जगह के प्राकृतिक वातावरण और जैव विविधता को देखना देखना पसंद करते हैं। इस जगह पर आपको भी अच्छा लगेगा और आप तरह-तरह के जीव जंतुओं और पेड़ पौधों को देख पायेंगे। इस अभयारण्य में 166 से अधिक पक्षियों की प्रजतियां पायी जाती हैं।

ताडोबा अंधारी टाइगर नेशनल पार्क

वहीं ताडोबा अंधारी टाइगर नेशनल पार्क महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। साथ ही इस राज्य का यह सबसे पुराना और सबसे बड़ा उद्यान है। यदि आप नागपुर घूमने का विचार बना रहे हैं तो आपको इस टाइगर रिजर्व को ज़रूर देखना चाहिए। ताडोबा अंधारी रिज़र्व पार्क एक ऐसा पार्क है जिसमें बहुत बड़ी संख्या में बाघ पाए जाते हैं। इस जगह पर ऐसा बताया जाता है कि 88 बाघ हैं।

गोरेवाड़ा सफारी

उधर गोरेवाड़ा सफारी नागपुर का एक बहुत ही प्यारा पर्यटन स्थल है। इस जगह को कुछ लोग बाला साहब ठाकरे के नाम से भी जानते हैं। यह नागपुर की सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों में आती है जिसकी वजह से इस जगह पर हर कोई जाना चाहता है। इस जगह पर आकर आप प्रकृति के विविध रूपों को देख सकते हैं।

ख़ूबसूरत इतिहास के साथ ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल

खासबात है कि महानगर अपने ख़ूबसूरत इतिहास के साथ ख़ूबसूरत पर्यटन स्थलों, मंदिर और अन्य दर्शनीय स्थलों के लिए भी जाना जाता है। यह जगह धार्मिक दृष्टि से अपना एक बहुत ही विशेष और विशिष्ट महत्व रखती है।



Created On :   24 Jun 2024 2:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story