अजब गजब: जंगल के इस हिरण की नाभि से बनता है एक लाजवाब इत्र, मात्र एक ग्राम इत्र की कीमत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

जंगल के इस हिरण की नाभि से बनता है एक लाजवाब इत्र, मात्र एक ग्राम इत्र की कीमत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
  • नर कस्तूरी मृग की नाभि में इत्र
  • दुनिया की सबसे शानदार महक इस जानवर की नाभि में
  • एक ग्राम की है करीब 30 हजार रुपये कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने बहुत से जानवर की खासियतों के बारे में सुना और समझा होगा। किसी के बाल बहुत काम के होते हैं तो किसी के पंख। ऐसा ही एक और जानवर है जिसकी नाभी में एक बहुत ही महकता हुआ पदार्थ है जो कि दुनिया की सबसे आकर्षक खुशबू है। हम बात कर रहे हैं कस्तूरी मृग की। लेकिन ये खुशबू सिर्फ नर मृग में ही पाया जाता है। इसकी एक ग्राम की कीमत करीब 30 हजार रुपये है। ये मृग और मृगों से अलग होता है। इसको इंग्लिश में 'मस्क डियर' कहते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में कुछ खास बातें।

हिरन में कहां पाया जाता है ये इत्र?

विशेषज्ञों के मुताबिक, कस्तूरी मृग की नाभि में एक थैली होती है जिसमें एक महकने वाला पदार्थ भरा होता है। जिसको 'मस्क' कहा जाता है। ये पदार्थ इतना ज्यादा सुगंधित होता है कि इसे दुनिया परफ्यूम से भी ज्यादा सुगंधित मानती है। मस्क दुनिया का सबसे शानदार परफ्यूमों में से एक है जो कि मस्क से बनाया जाता है। इसलिए इसका नाम मस्क है।

उम्र के साथ बढ़ती है खुशबू

विशेषज्ञ का मानना है कि, जैसे-जैसे मृग बड़े होते हैं वैसे-वैसे उनकी नाभि में पाये जाने वाले सुगंधित पदार्थ की खुशबू भी बढ़ती जाती है। सबसे जरूरी बात ये है कि ये सुगंधित पदार्थ केवल नर मृगों में ही पाया जाता है। मादाओं को नहीं पता होता है कि मस्क क्या होता है। मृग की नाभि का आकार भी एक गेंद की तरह होता है। जिसमें एक सुगंधित पदार्थ जैली जैसे रूप में होता है। मस्क की खुशबू इतनी ज्यादा हल्की, अट्रैक्टिव और देर तक चलने वाली होती है कि इसकी एक ग्राम की कीमत 30 हजार रुपये होती है।

Created On :   25 Oct 2024 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story