ये 5 जूस करेंगे मोटापा कम करने में मदद

These 5 magical Juices, Will Help to Reduce Obesity and fat faster
ये 5 जूस करेंगे मोटापा कम करने में मदद
ये 5 जूस करेंगे मोटापा कम करने में मदद

डिजिटल डेस्क,भोपाल। आज के दौर में मोटापा एक आम सी बात हो गई है। आमतौर पर मोटापा हमारी खाने-पीने की आदतों के कारण बढ़ जाता है, जो बाद में हमारे लिए बहुत खतरनाक साबित होता है और हमारे लिए कई बीमारियां लेकर आता है। कई लोग मोटापे से इतना परेशान हो जाते हैं कि डिप्रेशन तक में चले जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपको मोटापा कम करने में हेल्प कर सकते हैं। इन उपायों को आजमाकर आप जल्द ही मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं। मोटापा कंट्रोल करने में ये 5 जूस आपके लिए काफी कामगार हो सकते हैं।

लौकी का जूस- लौकी में कई तरह के न्यूट्रीशंस पाए जाते हैं, जो मोटापा कंट्रोल करने में हेल्प करते हैं। लौकी का जूस पीने से आप फैट को कम कर सकते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट को ठंडक पहुंचाता है और साथ ही पेट को काफी देर तक भरा रखता है। 

धनिए का जूस- धनिए का जूस भी पेट को कई देर तक खाली नहीं होने देता। रोज धनिए का जूस पीने से किडनी सही रहती है और मोटापा भी कंट्रोल में रहता है। 

कैनबेरी का जूस- कैनबेरी के जूस में भारी मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मोटापा कम करने में हेल्प करते हैं। इसमें नींबू का रस मिलाकर पीने से फैट बर्न होता है।

पुदीने का जूस- पुदीने में कई ऐसे एलीमेंट पाए जाते हैं, जो वेट लॉस करने में काफी मददगार होते हैं। एक चम्मच पुदीने के रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है। 

गाजर का जूस- गाजर में भी कई ऐसे एलीमेंट मौजूद होते हैं, जो मोटापा कंट्रोल करने में कारगाक होते हैं। गाजर के जूस को आप किसी भी समय ले सकते हैं। इसको रोज पीने से मोटापे पर जल्दी ही काबू पाया जा सकता है। 
 

Created On :   21 Aug 2017 6:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story