ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर

safest city of the world
ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर
ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। हम सभी हमेशा से एक ऐसे देश में रहना चाहते हैं जो हर मायने में सुरक्षित हो। सभी चाहते है कि कोई ऐसी जगह हो जहां दिन हो या रात लड़कियां बिना किसी खौफ के घर से निकल सकें, घूम सकें, अपनी मर्जी से कपड़े पहन सकें, उन्हे कोई छेड़े नहीं या जहां किसी छोटे बच्चों को किडनैप कर उन्हे बेचा ना जाए। जहां आपकी खोई हुई चीज आपको वापस मिल जाए। हां भारत में रहकर ये सब सोचना बहुत मुश्किल है लेकिन दुनिया में कई शहर ऐसे हैं जो सुरक्षा के पैमाने पर खरे उतरते हैं। द इकनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने दुनिया के कुछ सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट बनाई है। ईआईयू ने पर्सनल सेफ्टी से लेकर हेल्थ और डिजिटल सिक्योरिटी के आधार पर लिस्ट बनाई है। तो आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर किस देश में हैं। और क्या इसमें भारत का कोई शहर है?

1. टोक्यो
जी हां दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला शहर टोक्यो दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में टॉप पर है। लगातार भूकंप की आने के बाद भी जापान का यह शहर पर्सनल और इंफ्रास्ट्रक्चर सेफ्टी के मामले में टॉप पांच शहरों में है। इतनी आबादी होने के बाद भी  यहां के लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। हत्या की दर भी प्रति एक लाख लोगों में 0.3 फीसदी है। जो कि अन्य देशों के मुकाबले बहुत कम है।

2. सिंगापुर
सिंगापुर की पुलिस बहुत एक्टिव है जिसके कारण यहां की कानून-व्यवस्था बहुत सख्त है। साथ ही यहां के लोग भी काफी ईमानदार हैं। यहां की सरकार धार्मिक और नस्लीय हिंसा को लेकर बहुत सख्त नीति अपनाए हुए है। इसलिए यहां किसी भी तरह की सांप्रदायिक घटना की खबर नहीं मिलती है। यूनाइटेड नेशन ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स में भी सिंगापुर पांचवें रैंक पर है।

3. ओसाका
जापान का शहर ओसाका दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है। ओसाका में लोग सरकारी नौकरी पर नहीं बल्कि बिज़नेस पर निर्भर हैं।

4. स्टॉकहोम
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम उत्तरी यूरोप के देशों में सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। इसी शहर में ही हर साल दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड नोबल प्राइज दिया जाता है। साथ ही बच्चों के लिए भी स्टॉकहोम बहुत सुरक्षित देश है स्टॉकहोम साइबर सुरक्षा में टॉप 10 में जगह बनाने वाला एक ही यूरोपियन शहर है।

5. एमस्टर्डम
एमस्टर्डम नीदरलैंड की राजधानी है इसकी आबादी दस लाख से भी कम है साथ ही सुरक्षा में टॉप रैंक हासिल करने वाला सबसे छोटा शहर है। सबसे सेफेस्ट सिटी के लिए 100 में से 79.19 स्कोर मिला है इसे
जियो और जीने दो के सिद्धांत पर चलने वाला ये शहर सबसे सहनशील शहरों की लिस्ट में टॉप पर है।

द इकनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने 50 शहरों की लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट के मुताबिक भारत के दो शहरों ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। दिल्ली सबसे सुरक्षित शहरों की रैंकिंग में 42वें और मुंबई 44 वें नंबर पर है।
 

Created On :   19 Aug 2017 10:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story