इलियाना को क्यों आया फैन पर गुस्सा ?

Ileana harassed by a fan,she Outbursts the incident on Twitter
इलियाना को क्यों आया फैन पर गुस्सा ?
इलियाना को क्यों आया फैन पर गुस्सा ?

डिजिटल डेस्क,मुंबई. बॉलीवुड अदाकाराओं को अक्सर ही अपने फैन्स की बदसलूकियों का शिकार होना पड़ जाता है। कभी छेड़छाड़, तो कभी भद्दे कमेंट्स का। ऐसे में एक्ट्रेस का गुस्सा फूटना लाजमी हैं। हाल ही में इलियाना डिक्रूज के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ जिसकी भड़ास उन्होंने ट्विटर पर निकाली। 

इलियाना ने अपने ट्विटर पर जो बात लिखी, उसे जानकार आप हैरान हो जाएंगे। इलियाना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 2 पोस्ट करते हुए इस बात का जिक्र किया है कि हाल ही में उनके साथ एक फैन बदतमीजी की थी। इलियाना ने ट्वीट के जरिए इस बात की ओर इशारा भी किया कि भले ही वो सेलिब्रिटी हों, लेकिन आखिर में एक औरत हैं। इलियाना डिक्रूज ने दोनों ट्वीट में घटना के बारे में जानकारी दी है, लेकिन घटना कहां हुई इस बात की अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इलियाना ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि "मैं जानती हूं कि हम एक खराब दुनिया में जी रहे हैं। "मैं पब्लिक फिगर हूं। जानती हूं कि मैं प्राइवेट या गुमनाम जिंदगी नहीं जी सकती। 

वहीं एक और ट्वीट करते हुए लिखा,"लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि किसी व्यक्ति को मेरे साथ दुर्व्यवहार करने की आजादी हो, उन्होंने फैंस से कहा क‍ि वो ये समझने की कोशिश करें कि आखिर में वो एक महिला हैं।" 

पहली भी हो चुकी हैं छेड़छाड़ का शिकार

आपको बता दें कि ये ये पहली बार नहीं है जब इलियाना छेड़छाड़ के खिलाफ खड़ी हुई है। इससे पहले भी वह ट्विटर के जरिए महिला सुरक्षा का मुद्दा उठा चुकी हैं। फरवरी में जब शारीरिक बदसलूखी और छेड़छाड़ पर देश और दुनिया की बड़ी हस्त‍ियां अपने अनुभव शेयर कर रही थीं तब उसी कड़ी में बॉलीवुड की अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने ट्विटर पर एक आर्टिकल का लिंक ट्वीट किया था। जिसमें एक लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी के कुछ संदेशों को सार्वजनिक कर दिया था। इन संदेशों में उसके पूर्व प्रेमी ने लड़की की न्यूड तस्वीरों को लीक करने की धमकी दी थी। इलियाना ने उस लड़की की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था कि मुझे इस लड़की पर गर्व है। जिसने इस बात को उजागर किया। इसके बाद इलियाना ने एक और ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए छेड़छाड़ और परेशान किए जाने का खुलासा किया था।
 

Created On :   21 Aug 2017 5:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story