शिकारी ने घर में छिपाकर रखे थे तेंदुए के नाखून, सींग और हड्डियां

Hate case: leopard relics seized on the accuseds trail
शिकारी ने घर में छिपाकर रखे थे तेंदुए के नाखून, सींग और हड्डियां
शिकारी ने घर में छिपाकर रखे थे तेंदुए के नाखून, सींग और हड्डियां

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। लिंगा से बीसापुर मार्ग पर एसटीएफ फारेस्ट ने 4 शिकारियों को 2 तेंदुए की खाल और 20 नाखून के साथ गिरफ्तार किया था। शिकारी राजकपूर की निशानदेही पर उसके घर से टीम ने तेंदुए के 16 नाखून, सांभर के सींग, 15 हड्डी और जब्त की है। तेंदुए के अवशेष फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।

टीम के मुताबिक ग्राम घुटनी से लगे जंगल से राजकपूर और उसके साथियों ने तेंदुए समेत अन्य जीवों का करंट लगाकर शिकार किया था। तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बरसात के लिए भूरा, आनंदराव तेंदुए के शिकार में शामिल हुए थे। जब पैसों की बरसात नहीं हुई तो आरोपी खाल और नाखून बेचने की फिराक में थे।

आरोपी मांस खाने का था शौकीन

बताया जा रहा है कि पहले आरोपी राजकपूर खरगोश, सांभर, हिरण समेत अन्य वन्यजीवों का शिकार मांस के लिए करते थे। पैसों के लालच में आरोपियों ने तेंदुए का शिकार शुरू किया था। टीम आरोपियों के अन्य सदस्यों को तलाशने में जुटी है।

आरोपियों की तलाश में जुटी टीम

तेंदुए समेत अन्य वन्यजीवों के शिकार के आरोपियों से पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि राजकपूर के साथ मिलकर यह आरोपी खेत और जंगल की सीमा पर करंट फैलाकर वन्यजीवों का शिकार करते थे।

 

Created On :   20 Aug 2017 5:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story