गैलेक्सी फैन एडिशन: Samsung Galaxy S24 FE साल के अंत तक हो सकता है लॉन्च, इस मॉडल नंबर के साथ ऑनलाइन हुआ स्पॉट

Samsung Galaxy S24 FE साल के अंत तक हो सकता है लॉन्च, इस मॉडल नंबर के साथ ऑनलाइन हुआ स्पॉट
  • आगामी हैंडसेट को ऑनलाइन स्पॉट किया गया है
  • इसे मॉडल नंबर के साथ ऑनलाइन लिस्ट किया गया है
  • कंपनी ने Galaxy S24 FE की कोई जानकारी नहीं दी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) अपने गैलेक्सी एस24 (Galaxy S24) के फैन एडिशन पर काम कर रही है। यह S24 का छोटा वर्जन है, जिसे साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि, कंपनी इससे पहले S22 सीरीज लॉन्च के बाद S22 FE और S23 सीरीज बाजार में उतारने के बाद S23 FE को लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में आगामी फैन एडिशन की लीक रिपोर्ट सामने आने के बाद माना जा रहा है कि, इसे साल के अंत तक बाजार में उतारा जा सकता है।

हाल ही में ऑनलाइन स्पॉट होने के बाद इसकी लिस्टिंग से उपनाम और मॉडल नंबर का पता चला है। क्या कहती है लीक रिपोर्ट और कैसे होंगे Samsung Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशन, आइए जानते हैं...

ऑनलाइन स्पॉट हुआ Samsung Galaxy S24 FE

दरअसल, हाल ही में एंड्रॉइड हेडलाइंस ने कथित तौर पर सैमसंग गैलेक्सी S24 FE को ऑनलाइन देखा है। एएच की रिपोर्ट में कहा गया है कि, यहां फोन के निर्माता, मार्केट का नाम, ब्रांड और मॉडल नंबर का सुझाव दिया गया है। यहां गैलेक्सी S24 FE को कथित तौर पर मॉडल नंबर SM-S721B, SM-S721U, SM-S721W और SM-S721N के साथ लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आगामी हैंडसेट वैश्विक स्तर पर बेचे जाने के अलावा आधिकारिक तौर पर अमेरिका, कोरिया और कनाडा जैसे बाजारों में लॉन्च किया जाएगा।

कैसे होंगे स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S24 FE को लेकर अब तक लीक रिपोर्ट में इसके स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। ना ही इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने आई है। यही नहीं, कंपनी ने भी अपने आगामी स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

लेकिन, कई रिपोर्टों और अफवाहों से पता चला है कि कंपनी इस साल के अंत में या 2025 की शुरुआत में फोन को लॉन्च कर सकती है।

हालांकि, Samsung Galaxy S24 FE के मुख्य स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। जिसमें कहा गया है कि, गैलेक्सी S24 FE में 6.1-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें Exynos 2400 या Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है।

Created On :   27 April 2024 10:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story