अग्निपथ सेना भर्ती प्रक्रिया: छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को दी गई अग्निपथ सेना भर्ती प्रक्रिया की जानकारी

छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को दी गई अग्निपथ सेना भर्ती प्रक्रिया की जानकारी
  • विद्यार्थियों को दी गई अग्निपथ सेना भर्ती प्रक्रिया की जानकारी
  • अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दो चरण होते हैं
  • उम्र 17 वर्ष 06 माह से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए

डिजिटल डेस्क, पन्ना। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना उच्च शिक्षा भोपाल मध्यप्रदेश के अंतर्गत आज दिनांक 29 अप्रैल2024 को छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. पी. एस परमार के निर्देशन एवं संरक्षण तथा प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पी. पी. मिश्रा की उपस्थिति में विद्यार्थियों को अग्निपथ सेना भर्ती हेतु प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के जिला नोडल अधिकारी सिद्धू सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दो चरण होते है चरण -1 में ऑनलाइन लिखित परीक्षा होती है। जबकि चरण-2 में फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होते है साथ ही इन्होंने कहा कि सेना में अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट स्टोरकीपर टेक्निकल पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी होने लगा है।

स्वामी विवेकानन्द करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. बी. एन. जायसवाल ने अग्निवीर भर्ती की योग्यता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवारों की उम्र 17 वर्ष 06 माह से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अग्निवीर जीडी के लिए 45 प्रतिशत अंक के साथ 10वीं पास होना चाहिए अगर लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस है तो ड्राइवर की भर्ती में वरीयता प्रदान की जाएगी जबकि अग्निवीर टेक्निकल के लिए साइंस स्ट्रीम फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से 50 प्रतिशत अंक से 12वीं पास होना चाहिए। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए 12वीं 60 प्रतिशत अंक से पास होना चाहिए। 12वीं में अंग्रेजी और गणित में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। 12वीं में अकाउंट्स बुक कीपिंग विषय होना जरूरी है।

कार्यक्रम का उददेश्य विद्यार्थियों को अग्निवीर सेना भर्ती की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था जिससे विद्यार्थी सेना भर्ती की प्रक्रिया को समझ कर इच्छुक योग्य विद्यार्थी समय सीमा पर आवेदन कर भर्ती प्रकिया में सम्मिलित हो सकें। कार्यक्रम में अग्निवीर सेना भर्ती अधिसूचना पदों की जानकारी अग्निवीर सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया की विस्तृत जानकारी आवेदन शुल्क, शारीरिक योग्यता, ऑनलाइन लिखित परीक्षा एवं मेडीकल सत्यापन की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ.एम. के शुक्ला, डॉ. सतीश त्रिपाठी, डॉ. सचिन गोयल, डॉ. कविता परवंदा, धर्मेन्द्र यादव, डॉ. अनुराधा चौरसिया व अन्य प्राध्यापक सम्मिलित हुए और विद्यार्थियों को अग्निवीर सेना में भर्ती हेतु अभिप्रेरित भी किया।

Created On :   30 April 2024 12:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story